फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSP anand kulkarni

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं दशहरा मेला

Mon, 07 Oct 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
SSP anand kulkarni
वाराणसी। दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। दुर्गा प्रतिमाएं जहां प्रवाहित की जाएगी, वहां एनडीआरएफ के जवानों की मदद जरूर लें। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने यह निर्देश रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों को दिया। इससे पहले प्रभारी जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जल निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को मेले की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, सीवर और सड़क की समस्या को हर हाल में रविवार की रात तक हल कर लें।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम सरोवरों के आस पास पानी भरा है। इसके अलावा कुछ पूजा पंडालों के आस पास सीवर की समस्या है। जिसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने कहा कि सभी थानेदार अपने क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के संचालकों के संपर्क में रहें। कहीं भी किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान डीरेका और आसपास के क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं ताकि जाम न लगे। अफवाहें फैलाने वालों और शरारती तत्वों को लेकर थानेदार अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सभी थानेदार अपने क्षेत्र के डिजिटल वालंटियर के संपर्क में रहें और सोशल मीडिया की गतिविधियों की जानकारी उन्हेें हो। इस दौरान एडीएम सिटी विनय कुमार, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह सहित सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed