फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSB officials arrived see beds heart patients in BHU

BHU Hospital: बीएचयू में हृदय रोगियों के लिए बेड देखने SSB पहुंचे अधिकारी, निदेशक बोले-दूर हो जाएगी समस्या

Thu, 07 Mar 2024 11:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:30 PM IST
सार

BHU Hospital: अस्पताल के हृदय रोग विभाग में 41 बेड डिजिटल लॉक होने और मरीजों की भर्ती न होने के विरोध में प्रो. ओमशंकर ने आठ मार्च से कुलपति आवास पर अनशन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को आईएमएस निदेशक दोपहर में एसएसबी पहुंचे।

विज्ञापन
SSB officials arrived see beds heart patients in BHU
बीएचयू अस्पताल व प्रोफेसर ओमशंकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में आने वाले हृदय रोगियों को बेड न मिलने की समस्या पर विभागाध्यक्ष के अनशन के फैसले के बाद गुरुवार को आईएमएस बीएचयू के अधिकारी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) पहुंचे। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रो. अशोक कुमार के साथ एसएसबी के चौथे ब्लॉक पर बंद वार्ड और उसमें लंबे समय से खाली पड़े बेड को देखा।

विज्ञापन


हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने की बात भी कही। हालांकि प्रो. ओमशंकर का कहना है कि मांगों पर लिखित कार्यवाही नहीं हुई है, लिहाजा शुक्रवार की दोपहर दो बजे से कुलपति आवास पर अनशन शुरू होगा।
विज्ञापन


अस्पताल के हृदय रोग विभाग में 41 बेड डिजिटल लॉक होने और मरीजों की भर्ती न होने के विरोध में प्रो. ओमशंकर ने आठ मार्च से कुलपति आवास पर अनशन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को आईएमएस निदेशक दोपहर में एसएसबी पहुंचे। उन्होंने बंद पड़े वार्ड और मरीजों को बेड आवंटित न होने की समस्या पर विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. ओमशंकर ने इस दौरान पूर्व में जांच समिति के फैसले का हवाला भी दिया, जिसमें कमेटी ने सुपर स्पेशियलिटी में बेड आवंटित करने का निर्णय दिया था।

बेड आवंटन में लापरवाही का आरोप गलतः प्रो. केके गुप्ता

वहीं, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने पीआरओ आफिस के माध्यम से भेजे गए अपने बयान में बेड आवंटन में लापरवाही के आरोप को गलत बताया है। कहा है कि कार्डियोलॉजी विभाग को 61 बिस्तर अप्रैल 2022 में ही आवंटित किए जा चुके थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा बार-बार निवेदन के बावजूद विभाग द्वारा नई बिल्डिंग में आवंटित बिस्तरों का प्रयोग शुरू नहीं किया गया है, जिससे मरीजों, स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed