फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   srilanka thuuryaa group will perform today in bhu

बीएचयू में ठुरया ग्रुप की प्रस्तुति आज, श्रीलंका की कला-संस्कृति से रूबरू होंगे छात्र

Thu, 18 Jan 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 Jan 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
srilanka thuuryaa group will perform today in bhu
दस सदस्यीय ग्रुप नृत्य के साथ करेगा वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति - फोटो : logo
श्रीलंका की लोक कला संस्कृति से बीएचयू के छात्र-छात्रा रूबरू हो सकेंगे। इसकी पहल संगीत एवं मंच कला संकाय के नृत्य विभाग ने की है। विदेश मंत्रालय के अधीन संस्था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहयोग से इसके लिए श्रीलंका के ठुरया ग्रुप के कलाकार बीएचयू आ रहे हैं।
विज्ञापन


दस सदस्यीय इस ग्रुप की ओर से 18 जनवरी को श्रीलंकाई लोकनृत्य की प्रस्तुति के साथ वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं को परिचित कराया जाएगा।
गीत-संगीत के साथ ही नृत्य की अलग-अलग विधाओं के बारे में छात्र परिचित हो सकें, इसको लेकर संकाय की ओर से समय-समय पर इस तरह के आयोजन कराए जाते रहे हैं।

पिछले दिनों मणिपुरी नृत्य, बांग्लादेश से आई टीम के साथ ही इस बार श्रीलंका से दस सदस्यीय ग्रुप ठुरया की प्रस्तुति छात्रों को देखने को मिलेंगी। नृत्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. विधि नागर ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अलग-अलग प्रांतों के साथ ही विभिन्न देशों की संस्कृति से रूबरू कराना है।
विज्ञापन

संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे से होने वाले इस आयोजन के लिए ठुरया ग्रुप के कलाकार गुरुवार दोपहर तक बनारस आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed