फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports

मेघबरन स्टेडियम का लाल खेलेगा ओलंपिक

Sun, 20 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
sports
हाकी के साथ
गाजीपुर। जिले के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में निखरने वाले ललित उपाध्याय का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम में हुआ है। वह वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के भगतपुर गांव के रहने वाले हैं। ललित ने हाकी खेलना यूपी कालेज के मैदान पर सीखा, लेकिन बाद में करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम आ गए। उनके चयन से करमपुर स्टेडियम के खिलाड़ी उत्साहित हैं। स्टेडियम के प्रबंधक स्व. तेज बहादुर सिंह का सपना था कि स्टेडियम का खिलाड़ी ओलंपिक खेले। ललित ने यह सपना पूरा किया है। शनिवार की शाम उनके छोटे भाई पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह को फोनकर ललित ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय तेज बहादुर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि तेजू भइया की ही देन है कि आज ओलंपिक तक पहुंच सका हूं। ललित ने इंटर तक की पढ़ाई वाराणसी में पूरी की। इसके बाद हाकी खेलने की इच्छा को ध्यान में रखकर करमपुर स्थित मेघबरन सिंह पीजी कालेज में बीए में दाखिला लिया। यहां पढ़ाई के साथ ही स्टेडियम में हाकी के नए-नए गुर भी सीखने लगे। स्नातक की पढ़ाई करते हुए ललित करमपुर में हाकी सीखते व खेलते रहे। यहां खेलते हुए कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। यहीं से ललित का चयन मुंबई साईं के लिए हुआ। साईं की तरफ सेे खेलते समय राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी और उन्हें टीम इंडिया में चुना गया। फारवर्ड खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने टीम इंडिया के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। पूर्व सांसद राधमोहन सिंह ने बताया कि स्व. तेजू भइया को ललित पर बहुत भरोसा था। वह कहते थे कि एक दिन ललित करमपुर स्टेडियम का नाम विश्व में रोशन करेगा। आज वह दिन आ गया है, लेकिन भइया इस घड़ी के गवाह नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed