फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Wrestling Banarasi Multani Bagaldub Salto and Bridge moves practiced at BHU

Sports News: कुश्ती...बनारसी मुल्तानी, बगलडूब साल्तो और ब्रीज दांव का बीएचयू में किया अभ्यास; पढ़ें खबरें

Sun, 05 Oct 2025 04:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में कुश्ती, हैंडबाॅल, तीरंदाजी, जुडो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इसमें खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं खेल की खबरें...

विज्ञापन
Sports News Wrestling Banarasi Multani Bagaldub Salto and Bridge moves practiced at BHU
बीएचयू के शिवाजी हाॅल में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: माध्यमिक स्कूली खेलों के प्रादेशिक मुकाबले के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इसमें जिले के 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डाॅ. हरिराम यादव ने बताया कि शनिवार को बालक-बालिका वर्ग के कुश्ती खिलाड़ियों ने बीएचयू के शिवाजी हॉल में दो सत्रों में छह घंटे अभ्यास किया। खिलाड़ियों को बनारसी मुल्तानी, बगलडूब, साल्तो और ब्रीज दांव का अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन


बीएचयू के शिवाजी हॉल में बालिका वर्ग में 9 और बालक वर्ग में आठ खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। कुश्ती कोच ने बताया कि पारंपरिक और वर्तमान कुश्ती में काफी अंतर है। पहले कुश्ती में विरोधी खिलाड़ी को चित करने पर जोर रहता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। अब कुश्ती में खिलाड़ी के दांव और पकड़ के आधार पर रेफरी अंक देते हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल बालिका वर्ग में जीता था पदक : पिछले साल दिल्ली में हुई बालिका वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी की दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पलक ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार प्रादेशिक प्रतियोगिता में अंदरी पटेल और पायल ने वाराणसी मंडल की ओर से क्वालिफाई किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी मंडल से 51 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 
मंडलीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले वाराणसी मंडल के कुल 51 खिलाड़ी प्रादेशिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें वाराणसी के 30, गाजीपुर के 12, चंदौली के 7 और जौनपुर के दो खिलाड़ी खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी यूपी टीम का हिस्सा बनने के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

Sports News Wrestling Banarasi Multani Bagaldub Salto and Bridge moves practiced at BHU
प्रशिक्षुओं को जानकारी देते अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच। - फोटो : अमर उजाला

जूडो में ग्रिपिंग के साथ ही अटैक भी जरूरी
जूडो में वही खिलाड़ी आगे बढ़ सकता है जिसको मैट पर मजबूत पकड़ के साथ विरोधी खिलाड़ी पर अटैक करना आता हो। इसमें एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी के बैलेंस का तोड़ निकालने आना चाहिए। इसके साथ ही मजबूत ग्रीपिंग से जीत मिलती है। उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच लाल कुमार ने शनिवार शाम खिलाड़ियों को खेल की तकनीक के बारे में बताते हुए कही। परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल में जूडो खिलाड़ियों को खेल की तरकीब बताई गई। 

बैडमिंटन खिलाड़ियों को फुटवर्क का प्रशिक्षण
बीएचयू के डॉ. विभूति नारायण सिंह इंडोर हॉल में शनिवार को बैडमिंटन के महिला और पुरुष खिलाड़ियों को फुटवर्क और शाॅट मारने का प्रशिक्षण दिया गया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि 30 खिलाड़ियों को सुबह-शाम दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

तीरंदाजों का उत्साह बढ़ाएंगे काशी के खेल गीत
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शिवस्त्रोत पर आधारित खेल गीत बजाया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सदस्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता पहली बार वाराणसी में हो रही है। इसके लिए हिंदी और भोजपुरी के महिला पुरुष गायकों की मदद से खेल गीत तैयार कराया जा रहा है। इसे वाराणसी घराने के कलाकारों ने आवाज दी है। प्रमोशनल गीत में विश्वनाथ धाम और गंगा पर विशेष जोर दिया गया है।

रामसेवक नियुक्त हुए कुश्ती के चयनकर्ता
ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नवलपुर के खेल शिक्षक रामसेवक यादव को गोरखपुर में होने वाले स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। यह जानकारी डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य ने दी है। बताया कि प्रादेशिक स्कूली कुश्ती 7 से 11 अक्तूबर तक गोरखपुर में होगी। 

विमल राव बने कराटे टीम के चयनकर्ता
डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का चयनकर्ता बंगाली टोला इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मेजर विमल राव को नियुक्त किया है। मेजर विमल प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनेंगे।

काशी की हैंडबॉल टीम ने अलीगढ़ और सहारनपुर को 14-9 से हराया
प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में जीत से शुरुआत की है। पहले दिन शनिवार को आगरा में खेले गए मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने अंडर-14 बालिका वर्ग में अलीगढ़ और बालक वर्ग में सहारनपुर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी के खिलाड़ियों ने दोनों छोर से आक्रमण की नीति अपनाई। 

वाराणसी मंडल की तरफ से अनीशा सिंह ने पांच और सोनाली ने चार गोल किए। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने सहारनपुर मंडल को 14-9 के स्कोर से हराया। वाराणसी मंडल की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रवि ने छह गोल दागे।

छह चक्रों में साढ़े पांच अंक के साथ श्रेष्ठ और परीक्षिता ने जीती बाजी
जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अंडर-11 और अंडर-15 आयुवर्ग की शतरंज शिवपुर के तरना में खेली गई। इसमें छह चक्र की बाजी खेल साढ़े पांच अंकों के साथ बालक वर्ग में श्रेष्ठ श्रीवास्तव और बालिका वर्ग में परीक्षिता दुबे चैंपियन बनी।

वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता दोनों खिलाड़ी नवंबर में गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए स्पेशल एंट्री पर भेजी जाएंगी। 

अंडर-15 बालक वर्ग में श्रेष्ठ श्रीवास्तव और प्रखर त्रिपाठी के समान 5.5 अंक थे लेकिन बेहतर स्कोर के कारण श्रेष्ठ प्रथम व प्रखर दूसरे स्थान पर रहे। शौर्य सक्सेना, शिवेश तिवारी, धैर्य प्रताप सिंह ने क्रमशः तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। अंडर 15 बालिका वर्ग में परीक्षिता दुबे पहले, अंविता जालान दूसरे और सनाया अग्रवाल, किंजल वर्मा व सयाली अग्रवाल क्रमशः तीसरे से पांचवे स्थान पर रहे। 

अंडर 11 बालक वर्ग में रुद्र प्रताप श्रीवास्तव पहले ,सक्षम राय दूसरे और स्वर श्रीवास्तव, हर्ष खेतान और ईशान सिंह क्रमशः तीसरे से पांचवे स्थान पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में अनन्या सिंह चौहान पहले और अंशी त्रिपाठी, आरोही कुशवाहा, काव्यांशी व टशी सिंह ने क्रमशः स्थान हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमित कुमार भारती ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

ग्रैंडमास्टर ने शतरंज खिलाड़ियों को दिए टिप्स
जिलास्तरीय शतरंज कार्यशाला शनिवार को जगतगंज के एक स्कूल परिसर में हुई। इसमें करीब 130 खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा ने टिप्स दिए। दो दिवसीय कार्यशाला में हिमांशु ने बताया की सीसीलीयन नैज डार्फ से ओपनिंग करने वाला खिलाड़ी जीत हासिल करता है। उन्होंने कहा कि अपने मोहरे ही अपनी टीम के लिए अवरोध ना बने इसका ध्यान रखना चाहिए। कार्यशाला का समापन रविवार को होगा। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के प्रशिक्षक हिमांशु शर्मा ने कहा कि फिलहाल काशी के खिलाड़ी शतरंज में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed