फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Varanasi Four players selected for national competition of UP Volleyball Association

Sports: यूपी टीम से वॉलीबॉल खेलेंगी मजदूर, किसान और दूधिया की बेटियां; पढ़ें- खेल की खबरें

Fri, 13 Feb 2026 04:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Feb 2026 04:31 PM IST
सार

यूपी वॉलीबॉल संघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें मजदूर, किसान और दूधिया की बेटियां शामिल हैं। पढ़ें- वाराणसी की अन्य खेल की खबरें

विज्ञापन
Sports News Varanasi Four players selected for national competition of UP Volleyball Association
प्रैक्टिस करते ओलंपियन ललित उपाध्याय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी वॉलीबॉल संघ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का ऐलान कर दिया गया है। वाराणसी मंडल की चार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। इसमें चंदौली की एक और जौनपुर की तीन खिलाड़ी शामिल हैं। अटैकर पोजीशन की खिलाड़ी दीक्षांशी के अलावा जौनपुर की पूजा चौहान, आंचल चौहान और प्रिया यादव टीम में शामिल हैं। यूपी की सब जूनियर बालिका टीम में चयनित ये खिलाड़ी मजदूर, किसान और दूधिया की बेटियां हैं। ये सभी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।

विज्ञापन


वाराणसी की आयुषी राय को एक्स्ट्रा खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। सिगरा स्टेडियम की कोच पूजा यादव ने बताया कि तीन दशक बाद वाराणसी मंडल की टीम स्वर्ण पदक जीता है। चारों खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित प्रादेशिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


मो. शाहिद इनामी हॉकी में यूपी पुलिस की टीम से खेलेंगे ओलंपियन ललित
खेल विभाग की ओर से मोहम्मद शाहिद स्मृति इनामी हॉकी लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश की जानी मानी 12 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यूपी पुलिस की टीम का प्रतिनिधित्व ओलंपियन ललित उपाध्याय करेंगे। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए काशी पहुंच गए हैं। आयोजन की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीमें के खिलाड़ियों के आने का सिलसिला 16 फरवरी सुबह से शुरू हो जाएगी। अखिल भारतीय पद्मश्री मोहम्मद शाहिद आमंत्रण इनामी हॉकी प्रतियोगिता 17 से 24 फरवरी तक लालपुर में खेली जाएगी। उद्घाटन मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को दो लाख रुपय, उपविजेता को एक लाख और कांस्य पदक जीतने वाली टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी पहुंचे 346 स्वर्ण पदक विजेता चंदू चैंपियन
जिला स्तरीय बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव शुक्रवार सुबह 10 बजे से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर में शुरू होगा। इसकी 10 स्पर्धा में 30 पदकों के लिए 250 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि 346 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर चंदू चैंपियन बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेल सामूहिकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। मुरलीकांत भारत की ओर से पहले पैरा स्वर्ण पदक विजेता रहे। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में रिकॉर्ड भी बनाया। बॉलीवुड में उन पर चंदू चैंपियन नाम की फिल्म भी बनी थी। राजाराम पेटकर को अर्जुन पुरस्कार, भारतीय सेना लाइव टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है। आयोजन सचिव डाॅ. उत्तम ओझा ने बताया कि इसमें तिरंगा यात्रा से खेल स्पर्धा शुरू होगी। इसमें शॉर्टपुट, 50 मीटर और 100 दौड़, तेज चाल, उंची कूद, स्पून रेस बाधा दौड़ समेत कुल 10 खेलों का आयोजन होगा। 

बलिया में लगेगा बालिका वर्ग का शिविर
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बालिका सब जूनियर टीम का प्रशिक्षण शिविर बलिया में 13 फरवरी से लगेगा। सिगरा स्टेडियम की कोच पूजा यादव प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तकनीकी, पावर और स्मैश का प्रशिक्षण देंगी। यह शिविर 13 से 21 फरवरी तक लगेगा। 22 फरवरी को यूपी टीम की खिलाड़ी कोलकाता रवाना होंगी।

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 24 फरवरी से एक मार्च तक कोलकाता में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल की चार खिलाड़ी यूपी टीम में शामिल हैं। खिलाड़ी बलिया में 10 दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण लेंगी। -सर्वेश पांडेय सचिव जिला वॉलीबॉल संघ वाराणसी 

कराटे बेल्ट परीक्षा में 151 खिलाड़ी सफल

कैंटोनमेंट स्कूल में एक्स्ट्रीम मार्शल आर्ट्स की ओर से कराटे बेल्ट परीक्षा हुई। इसमें शामिल 164 प्रतिभागियों में से 151 खिलाड़ी सफल हुए। परीक्षा मुख्य प्रशिक्षक मिथुन कन्नौजिया की देखरेख में हुई। इसमें अंशिका सिंह ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की। बेल्ट परीक्षा में पूर्वांचल के आज़मगढ़, गाजीपुर, भदोही और चंदौली जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मौके पर अरविंद मौर्य, आदर्श शुक्ला, निखिल शर्मा, विकास श्रीवास्तव, सेंपई वैशाली राय, रूचि उपाध्याय मौजूद रहीं।  

क्रिकेट : प्रिथु के 5 विकेट से धराशाई हुए यक्षिणी क्लब के बल्लेबाज

जॉर्डन क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को सगीर अहमद मेमोरियल अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में आदर्श क्रिकेट क्लब बनाम यक्षिणी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। मैन ऑफ द मैच प्रिथु मिश्र के 5 विकेट से यक्षिणी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी लक्ष्य के आधे रन भी नहीं बना सके। आदर्श क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 35 ओवर 9 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इसमें आदर्श क्रिकेट क्लब के श्रेयांश उपाध्याय ने 62 गेंदो में 68 रन बनाए जबकि प्रख्यात सिंह ने 43 गेंदो में 45 रन बनाए। यक्षिणी क्लब की ओर से किशन सेठ ने 4 विकेट और अमन यादव ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यक्षिणी की टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई। आदर्श क्लब की ओर से प्रिथु मिश्रा ने 5 विकेट और प्रख्यात सिंह ने 3 विकेट लिए। इस तरह आदर्श क्लब 115 रनो से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed