फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news of regional senior hockey tournament and Indian Deaf Cricket in varanasi

Sports: प्रादेशिक सीनियर हॉकी में 20 टीमों के 320 खिलाड़ी 8 पूल के 23 मैच में दिखाएंगे दम, पढ़ें- अन्य खबरें

Wed, 26 Nov 2025 04:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Nov 2025 04:51 PM IST
सार

Varanasi Sports News: प्रादेशिक सीनियर हॉकी में 20 टीमों के 320 खिलाड़ी आठ पूल के 23 मैच में दम दिखाएंगे। वहीं यूएई के लिए भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में काशी के दीपक का चयन हुआ है। 
 

विज्ञापन
Sports news of regional senior hockey tournament and Indian Deaf Cricket in varanasi
प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी मंडल की महिला हॉकी टीम घोषित हो गई है। खेल विभाग और हॉकी वाराणसी की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय महिला हॉकी प्रतियोगिता 26 नवंबर से लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 20 टीमों के लगभग 320 खिलाड़ी आठ पूल में मुकाबला करेंगे। वाराणसी मंडल की महिला टीम में पांच राष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत 14 सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों के अलावा खेल छात्रावास एवं स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें भी हिस्सा लेंगी। लीग-कम-नॉकआउट आधार पर प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें मंगलवार देर रात तक पहुंचने लगी थीं। कुल 20 टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक खेली जाएगी, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच होंगे।

विज्ञापन

यूएई के लिए भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में काशी के दीपक

भारतीय डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ने यूएई में खेली जाने वाली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। इसमें यूपी से एकमात्र खिलाड़ी दीपक कुमार राम का चयन टीम में हुआ है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज दीपक कुमार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खेलेंगे। तीन मैचों की टी-20 सीरिज के लिए दीपक हर रोज चार से पांच घंटे नेट पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। इससे पूर्व दीपक पांच अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका, इंग्लैंड, शारजाह और यूएई में खेल चुके हैं।  


 
भारतीय हैंडबॉल टीम का हिस्सा बनी सुमन
वाजिदपुर की सुमन यादव का चयन जूनियर वर्ग की भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ है। राजगीर मिस्त्री शारदा प्रसाद यादव की बेटी सुमन यादव भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम के साथ थाइलैंड रवाना हो गई। सुमन के पिता शारदा प्रसाद यादव ने बताया कि सुमन को शुरू से खेलना पसंद था। कक्षा नौंवी से वह दौड़कर परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में अभ्यास के लिए सुबह शाम जाती थी। मंगलवार को विकास इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह और खेल शिक्षक दिलीप कुमार सिंह और राजेश मौर्या ने सुमन के घर वालों से मुलाकात कर खिलाड़ी चयन पर परिजनों को बधाई दी। 

विज्ञापन

लेढूपुर में 130 कराटे खिलाड़ी देंगे बेल्ट परीक्षा

खिलाड़ियन कराटे केंद्र लेढूपुर में कराटे बेल्ट परीक्षा बृहस्पतिवार को आयोजित की जाएगी। बालक-बालिका वर्ग के 130 खिलाड़ी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 से 12 और शाम 4 से छह बजे तक आयोजित होगी। इसमें वर्ल्ड मॉर्डन शोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से वाराणसी के मुख्य प्रशिक्षक दिलीप शैनी मुख्य परीक्षक होंगे। यह जानकारी संस्था की कोच अंजली शर्मा ने दी है।  


यूपी की बालिका टीम की कमान मीनू पाल को
वाराणसी। 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप की यूपी कबड्डी टीम का शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। यूपी कबड्डी एसोसिएशन ने मंगलवार शाम बालक–बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की 14 सदस्यीय सूची जारी कर दी। बालिका टीम की कप्तान वाराणसी के बच्छाव निवासी मीनू पाल को बनाया गया है, जबकि बालक वर्ग के कप्तान भदोही के प्रांशु शर्मा बने हैं। यूपी की बालिका टीम में वाराणसी के पांच खिलाड़ी, जबकि बालक वर्ग में चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक हरियाणा के सोनीपत में खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए यूपी की 14 सदस्यीय बालक–बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर 11 से 25 नवंबर तक लालपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में किया गया।

बालक वर्ग की टीम का कप्तान प्रांशु शर्मा भदोही को बनाया गया है। यूपी टीम में वाराणसी के तरुण राजभर, अभय कुमार, अभिषेक पटेल और सागर यादव के अलावा अजय यादव, रामू, वंश सिंह, अभय पांडेय, आकांक्षु यादव, राज, विनय, राजू बिंद और चंद्र कुमार शामिल हैं। टीम के कोच शेर बहादुर और मैनेजर जितेंद्र कुमार नागर बने हैं।
विज्ञापन

कांस्य का रंग बदलने उतरेंगी काशी की बेटियां

बालिका वर्ग की टीम ने गत वर्ष कांस्य जीता था। उम्मीद जताई गई कि इस बार यूपी की टीम पदक का रंग सुनहरा करने के लिए कोर्ट पर उतरेगी। बालक वर्ग की टीम क्वार्टर फाइनल में हारी थी। इस बार टीम की कोशिश पदक जीतने की होगी। बालिका वर्ग में पांच खिलाड़ी वाराणसी की हैं। बालिका वर्ग की कप्तान वाराणसी के बच्छाव की मीनू पाल के अलावा प्रीति, पायल, वैष्णवी और काजल वाराणसी की हैं। यूपी टीम में सोनम कुमारी, नेहा यादव, दीपू गावर, शिवानी, खुशी यादव, अंजली, माही, नेहा और रोशनी सोनकर शामिल हैं। टीम की कोच शिखा सिंह और मैनेजर सत्येंद्र कुमार बने हैं। यूपी की टीम मंगलवार को महामना एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गई।



फुटबॉल लीग में महाराष्ट्र की ओर से खेलेगी काशी की अमृता
वाराणसी। बंगलूरू लीग खेल चुकी फुटबॉल नर्सरी की फॉर्वर्ड खिलाड़ी अमृता फुटबॉल लीग में लगातर दूसरे वर्ष महाराष्ट्र की ओर से खेलेंगी। टीम की ओर से खेलने के लिए वह मंगलवार को बाबतपुर से मुंबई रवाना हुईं। 2018 में बरेका फुटबॉल मैदान से सफर शुरू करने वाली अमृता राष्ट्रीय मुकाबलों में गोल कर नाम कर रही है।



कोच भैरव दत्त ने बताया कि अमृता ने फुटबॉल के लिए संघर्ष किया है। 4 साल पहले वह बरेका मैदान पर नंगे पांव फुटबॉल खेलने उतरी और आज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 37 से अधिक मैचों में बेस्ट खिलाड़ी चुनी गई है। अमृता के पिता नरेश शर्मा शहर में घूम-घूमकर चाकू-छूरी और कैंची पर धार लगाने का काम करते हैं। तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी बेटी करीब आठ वर्ष की आयु में फुटबॉल के मैदान पर कदम रखा था।

परिजन उसपर पढ़ने के लिए दबाव देते थे, लेकिन आज वह उसके खेल से सभी खुश हैं। चयन पर यूपी फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक मैच कराने का फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed