फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news of Handball hit in Kashi Wrestling Championship Relay Race Six Girls Win Judo-Karate Competition

Sports: काशी में हैंडबॉल हिट, एक खिलाड़ी पर 4-4 मेडल, एक ग्राउंड से 22 लड़कियां निकलीं; खेल की अन्य खबरें

Sat, 28 Mar 2026 12:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Mar 2026 12:10 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल की कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें जिले में हैंडबॉल में प्रति महिला खिलाड़ी चार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल का औसत हो गया है।

विज्ञापन
Sports news of Handball hit in Kashi Wrestling Championship Relay Race Six Girls Win Judo-Karate Competition
हैंडबॉल खेलतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में हैंडबॉल हिट है। प्रति महिला खिलाड़ी चार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल का औसत हो गया है। कुल 22 लड़कियों ने 90 से ज्यादा मेडल अपने नाम किए हैं। काशी में होने वाले किसी दूसरे खेल ने इतना ज्यादा मेडल अपने नाम नहीं किए हैं। काशी में मिट्टी और धूल-बालू वाले मैदानों पर रियाज करते-करते ये लड़कियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर मैच खेल रही हैं। इनमें से 20 खिलाड़ी तो सिर्फ परमानंदपुर मैदान से ही निकली हैं। वहीं, इस स्टेडियम से फुटबॉलर अंजली और चार हॉकी खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहीं हैं। दूसरी ओर ये मैदान अभी तक पूरी तरह से स्टेडियम तक नहीं हो पाया है। आज भी इस मैदान पर न तो कोई जिम है और न ही मैदान पर कोई अत्याधुनिक सुविधा। इसके चलते गांव और दूरदराज की बेटियों को खेलने के लिए सिगरा और लालपुर स्टेडियम तक जाना पड़ जाता है। ये सभी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में डॉ. एके सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी
रेशमा यादव, ऊषा प्रजापति, नैना यादव, सुमन यादव, कोमल राजभर, शिवांगी पांडेय, प्रीति यादव, प्रीति पटेल, काजल पटेल, सुरम्या पाठक, रितिका पटेल, स्नेहा मौर्या, अनीशा सिंह, सोनाली पाल, वंशिका प्रजापति, सेजल सिंह ,मानसी चौहान, शताक्षी पटेल, रितिका प्रजापति, सोनाली, आयुषी और महिमा ने कई देशों और प्रदेशों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर बनारस का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है।
विज्ञापन


हॉकी में चार खिलाड़ी निकलीं: तनु यादव, सत्या यादव, सोनल सिंह, सृष्टि पटेल।

एक से पांच किलोमीटर तक रिले रेस, जाल्हूपुर का दबदबा

अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काशी के जाल्हूपुर क्षेत्र का दबदबा दिखा। एक से पांच किलोमीटर की रिले रेस के लेकर व्यक्तिगत दौड़ में जाल्हूपुर के छह से ज्यादा खिलाड़ी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी परिसर में शुक्रवार को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जाल्हूपुर को तीन स्पर्धाओं में चार खिलाड़ियों को पहला स्थान मिला। इसमें तीन लड़कियां भी शामिल रहीं। दो दिनों में कुल 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 

रिले रेस में बालक और बालिका वर्ग में जाल्हूपुर पहले स्थान पर रहा। जबकि बालक वर्ग में विंध्याचल की टीम दूसरे और सारनाथ की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बालिका वर्ग में सारनाथ दूसरे और बलुआ तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। जाल्हूपुर की मौसम मौर्या ने एक किलोमीटर बालिका वर्ग की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। 

पांच किलोमीटर बालक वर्ग की दौड़ में 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें लालपुर के धावकों का दबदबा रहा। सौरभ को पहला, विक्की को दूसरा और बाबूलाल को तीसरा स्थान मिला। तीन किलोमीटर बालिका वर्ग की दौड़ में लालपुर की सोनी पहले, बरियासनपुर की कोमल पटेल दूसरे और आजमगढ़ की किरण तीसरे स्थान पर रहीं। 

स्टैंड फैन, स्टील कंडाल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र मिले 
पांच किलोमीटर, तीन किमी और रिले रेस के पहले विजेताओं को मुख्य अतिथि बसपा नेता बृजेश यादव, लालजी यादव ने स्टैंड फैन, स्टील कंडाल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आशीष, आंनद, छोटू राजभर, बाघे राजभर, अंकित, रितेश, छन्नर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रशिक्षक राम अवतार उर्फ रामू और डॉ राकेश पाल रेफरी की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

कुश्ती चैंपियनशिप में 50 से 130 किलो भारवर्ग के 49 मैचों में अपना दम दिखाएगी काशी

अंडर-20 जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए काशी की छह टीमों का चयन किया गया है। कुल 49 कुश्ती मैच में इन छह टीमों की हिस्सेदारी होगी। इसमें 50 किलो से लेकर 130 किलो भारवर्ग में मैच होंगे। वहीं, एक-एक टीम में सात से लेकर 10 अलग-अलग भार वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।

जिले के बेलवरिया गांव में 31 मार्च से दो अप्रैल तक बालक-बालिका अंडर-20 जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसमें ए-टीम बालिका, ए-टीम बालक फ्रीस्टाइल, ए-टीम बालक ग्रीको रोमन, बी-टीम बालक फ्रीस्टाइल, बी-टीम बालक ग्रीको रोमन और बी-टीम बालिका फ्रीस्टाइल के तहत खिलाड़ी काशी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू की देखरेख में टीम तैयाार की गई है। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर ये आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी कुश्ती संघ की तरफ से टीम के प्रशिक्षक अशोक यादव, फ्रीस्टाइल और संजय पाल बाबा ग्रीको रोमन और अजय नारायण पटेल, बालिका टीम का प्रशिक्षक नामित किया गया है।

ए टीम बालिका में नौ खिलाड़ी : 50 किलो में माला यादव, 53 किलो में रेशमा यादव, 55 किलो में रागिनी पासवान,57 किलो में खुशबू कुमारी,59 किलो में खुशी चौहान साईं,62 किलो में कशिश यादव, 65 किलो में वसुंधरा यादव, 68 किलो में पलक यादव, 72 किलो में विजयलक्ष्मी का चयन किया गया।

ए टीम बालक फ्रीस्टाइल में 10 खिलाड़ी : 57 किलो में श्लोक मौर्य, 61 किलो में सुंदरम यादव, 65 किलो में शिवम यादव, 70 किलो में करण यादव, 74 किलो में विशाल यादव, 79 किलो में सौरभ यादव, 86 किलो में विनीत यादव, 92 किलो में यशवंत गिरी, 97 किलो में हिमांशु यादव, 125 किलो भार वर्ग में लक्ष्य कुमार खेलेंगे।

ए टीम बालक ग्रीको रोमन में 8 खिलाड़ी : 55 किलो में यशपाल, 60 किलो में अवधेश यादव, 63 किलो में विशाल यादव, 67 किलो में अंशुमन यादव, 72 किलो में आदर्श यादव, 77 किलो में विकास ,82 किलो में हिमांशु यादव, 130 किलो में नितिन यादव का चयन किया गया।

बी टीम बालक फ्रीस्टाइल में 10 खिलाड़ी : 57 किलो में अमन यादव, 61 किलो में अमन यादव, 65 किलो में आकाश यादव, 70 किलो में विकास यादव, 74 किलो में राहुल यादव, 79 किलो में अखिलेश प्रजापति, 86 किलो में विशाल यादव, 92 किलो में अक्षत कुमार, 97 किलो में श्याम सुंदर यादव, 125 किलो में अभिषेक यादव रहेंगे।
 
बी टीम बालक ग्रीको रोमन में 7 खिलाड़ी : 55 किलो में आकाश यादव, 60 किलो में सुनील कुमार पाल, 63 किलो में हर्ष यादव, 67 किलो में जाहिद अली, 72 किलो में गोविंद भारद्वाज, 77 किलो में नितेश पाल 82 किलो में अनुज यादव का चयन किया गया।
 
बी टीम बालिका फ्रीस्टाइल में पांच खिलाड़ी : 50 किलो में आंचल यादव, 53 किलो में रंजन यादव, 55 किलो में सृष्टि यादव, 57 किलो में आंचल यादव, 59 किलो में गुड़िया यादव खेलेंगी।

विज्ञापन

जूजी गाटामे, नामे वाजा जैसी 10 तकनीक से छह लड़कियों ने जीती जूडो-कराटे स्पर्धा

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में चल रहे काशी के बाबू आरएन खेल मेला के पांचवें दिन शुक्रवार को 10 से ज्यादा तरह की जूडो कराटे तकनीक और दांव-पेच का इस्तेमाल कर छह लड़कियां पहले स्थान पर रहीं। काशी की खुशी यादव, दिव्या चौहान और सुरभि ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। जूजी गाटामे, उके-शिहो-गाटामे, नामे वाजा, कटामे वाजा जैसी जूडो तकनीक का इस्तेमाल कर विपक्षियों को पटखनी दे दी। वहीं सौम्या, अंशिका राय और श्वेता ने भी अलग-अलग भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों ने इप्पोन सेओई नागे और ओसोतो गारी तकनीक से विरोधी को चित कर दिया। केसा गाटमे और योको शिहो गाटमे जैसी विरोधी को पकड़ने की तकनीक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed