फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Mohammad Shahid Memorial Open Nine-a-Side Football Tournament to begin Beniyabag 12 June

Sports: 12 जून से बेनियाबाग में शुरू होगा मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, जानें खास

Thu, 11 Jun 2026 05:29 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 11 Jun 2026 05:29 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के फुटबॉल के मक्का कहे जाने वाले बेनियाबाग मैदान में 12 जून से मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। बनारस स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में काशी की 15 और प्रयागराज की एक टीम भाग लेंगी। नॉकआउट आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Sports News Mohammad Shahid Memorial Open Nine-a-Side Football Tournament to begin Beniyabag 12 June
फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी शहर में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से बेनियाबाग मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में काशी की 15 तथा प्रयागराज की एक टीम सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा।

विज्ञापन


बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर द्वारा किए जाने की संभावना है। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए 16 मैच ऑफिशियल की सेवाएं ली जाएंगी। सभी मैच यूपी फुटबॉल संघ से प्रशिक्षित रेफरियों की देखरेख में कराए जाएंगे, जिससे खेल की निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 11 मैच खेले जाएंगे। विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उपविजेता टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मैच के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को आर्थिक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मैचों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नूर आलम ने बताया कि बनारस स्पोर्टिंग क्लब की एक विशेष पहचान उसकी पारंपरिक वेशभूषा है। क्लब के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भी लाल रंग की टी-शर्ट और लाल रंग की हाफ पैंट पहनकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि इस परंपरा का संबंध अंग्रेजी शासनकाल से जुड़ा है। उस समय एक अंग्रेज अधिकारी ने पुलिस लाइन में सिपाहियों के सिर पर बांधे जाने वाले लाल साफों के कपड़े से करीब 30 खिलाड़ियों के लिए लाल रंग की जर्सियां तैयार करवाई थीं। तभी से बेनियाबाग के खिलाड़ी लाल जर्सी पहनकर फुटबॉल खेलते आ रहे हैं। यह परंपरा आज भी कायम है और क्लब की ऐतिहासिक पहचान बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed