फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports news including Three matches on first day of prize money hockey Kashi won all three in varanasi

Sports News: प्राइजमनी हॉकी में पहले दिन तीन मुकाबले, तीनों में काशी की जीत; पढ़ें- खेल से जुड़ी रोचक खबरें

Tue, 03 Jun 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

Varanasi News: प्राइजमनी हॉकी में गोलकीपर आशीष की मुस्तैदी की बदौलत वाराणसी की राहुल सिंह एकेडमी की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
sports news including Three matches on first day of prize money hockey Kashi won all three in varanasi
प्राइजमनी हॉकी में पहले दिन तीन मुकाबले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17वीं ओलंपियन विवेक सिंह प्राइजमनी हॉकी शिवपुर मिनी स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुई। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। गोलकीपर आशीष की मुस्तैदी की बदौलत वाराणसी की राहुल सिंह एकेडमी की टीम ने बिना एक गोल खाए, छह गोल के अंतर से उद्घाटन मैच जीत लिया। आयोजन सचिव राहुल सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय सेवेन-ए साइड सांध्यकालीन हॉकी 7 जून तक खेली जाएगी। 

विज्ञापन


ओलंपियन विवेक सिंह की स्मृति में प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। 20 टीमों के 250 खिलाड़ी काशी आएंगे। एक मैच में 20 मिनट के दो हाफ और 10 मिनट का ब्रेक होगा। पहला मुकाबला वाराणसी की दो टीमें राहुल सिंह एकेडमी और इंडिपेंडेंट क्लब के बची खेला गया। यह मैच राहुल सिंह एकेडमी ने छह गोल से जीता। टीम की ओर से गौरव यादव और नितिन ने दो-दो गोल जबकि मयंक और गुरूदत्त ने एक एक गोल किया। 
विज्ञापन


राहुल सिंह एकेडमी की ओर से आशीष शर्मा और इंडिपेंडेंट क्लब की ओर से मजहर अली ने गोलकीपर की भूमिका निभाई। दूसरा मैच गाजीपुर की अंबुज हॉकी एकेडमी और वाराणसी की कैंट स्टार क्लब के बीच खेला गया। यह मैच गाजीपुर की टीम ने 4 गोल से जीता। गाजीपुर की ओर से अरूण, सिद्धांत, रोहित और रुद्रांश ने एक-एक गोल किया। रेफरी की भूमिका शशिकांत सिंह, सौरभ शर्मा, सुरेंद्र गोड़, योगेश सिंह ने निभाई

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम की कप्तानी पारी से भोजूबीर ब्लास्टर ट्रॉफी के करीब

डालिम्स रोहनिया मैदान पर सोमवार को बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग खेला गया। लीग चरण का अंतिमक मुकाबला भोजूबीर ब्लास्टर्स और सारनाथ स्पार्टंस के बीच खेला गया। कप्तान शुभम ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। मंगलवार को टीम क्वालिफायर राउंड खेलेगी। टॉस जीतकर भोजूबीर ब्लास्टर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में 16 रन बनाए। 

सारनाथ के कप्तान ने दूसरे ओवर में शुभम को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे ओवर में कार्तिक ने सुधीर को विकेट के पीछे कैच करया। इसके बाद अरुष और राकेश ने 36 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दिलाई। भोजूबीर ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारनाथ को शुरुआत में झटके लगे। पहले ही ओवर में अंश को कप्तान शुभम ने पवेलियन भेज दिया। 

दूसरे ओवर में सुधीर ने निखिल को आउट कर दिया। तीसरे ओवर में शुभम दो विकेट लिए। सारनाथ टीम के कप्तान प्रियंकर ने उम्मीद जगाई। अंतिम ओवर में टीम को 6 रन चाहिए थे, लेकिन प्रियंकर छक्का मारने के प्रयास में कैच आउट हो गए। सारनाथ 5 रन से हार गई। शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का फाइनल 5 जून को होगा। 

फुटबॉलरों को दी मैन टू मैन मार्किंग की जानकारी

गहनी के सीएट कॉलेज गहनी खेल मैदान पर ग्रीष्मकालीन शिविर में सोमवार को यूपीएससी के कोच ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। छोटे-छोटे समूह बनाकर मैन टू मैन मार्किंग कर प्रशिक्षण दिया। आयोजन सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नौवें दिन खिलाड़ियों ने मैन टू मैन मार्किंग, ड्रिबलिंग, शूट मारने और गोल का बचाव करने का प्रशिक्षण दिया गया। गति बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को वन टच पास का अभ्यास कराया गया। बताया कि फुटबॉल में आपसी तालमेल, सटीक पास, गैप का उपयोग करते हुए शूटिंग करना खिलाड़ी का का गुण होता है। मुख्य कोच साकेत सिंह, मनजीत, अमित ने अभ्यास कराया। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह, नसीम, अजीज, यासिर मौजूद रहे।  

कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई सदन 36-35 विजयी
महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव में समर कैंप के तेरहवें दिन सोमवार को छात्रों ने योग, व्यायाम और कबड्डी के मुकाबले में हिस्सा लिया। रानी अहिल्याबाई ने रानी लक्ष्मीबाई सदन को 36-35 अंक से परास्त किया। रानी अहिल्याबाई सदन की ओर से शिवांगी, पिंकी पाल, राधा और रागिनी ने भी शानदार खेल दिखाया। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई सदन की कप्तान रंजना कुमारी और रेडर नंदिनी चौहान ने बेहतरीन खेल से टीम मजबूत किया। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिक्षक अखिलेश पटेल, आजाद पटेल, चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे।  

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में यश्वनी, विनीत ने जीते पदक

देहरादून में 29 मई से 2 जून तक इंडिया ताइक्वांडो की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दो पदक जीते। जूनियर वर्ग में यश्वनी सिंह ने व्यक्तिगत पुमसे में कांस्य जीता। विनीत ने कैडेट आयु वर्ग की क्योरुगी (फाइट) स्पर्धा के 53 किलोग्राम में रजत पदक पर कब्जा जमाया। विनीत ने प्रतियोगिता के कई चरणों में खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। फाइनल में उन्हें हरियाणा के कृष से 9-7 से हार का सामना करना पड़ा। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता जुलाई में मलयेशिया में होने वाली आगामी एशियाई प्रतियोगिता के लिए एक महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया थी।  
 
झांसी पहुंच काशी के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मंडलीय टीम के खिलाड़ी सोमवार सुबह झांसी पहुंचे और शाम को अभ्यास किया। प्रतियोगिता में मंडल की टीम में आठ राष्ट्रीय खिलाड़ी मुक्के का दम दिखाएंगे। मुक्केबाजी कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि मंडलीय टीम में 22 खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में शामिल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed