{"_id":"691f08d1df8dd7e7d004d4aa","slug":"sports-news-in-varanasi-players-involved-in-national-school-archery-competition-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports: धनुष से छूटा तीर, 98% सटीकता के साथ लगा निशाने पर, काशी से शुरू होगी ओलंपिक की तैयारी समेत अन्य खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: धनुष से छूटा तीर, 98% सटीकता के साथ लगा निशाने पर, काशी से शुरू होगी ओलंपिक की तैयारी समेत अन्य खबरें
Thu, 20 Nov 2025 05:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:56 PM IST
सार
Varanasi Sports News: 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के पृथ्वीराज ने 98.33 और यूपी के सोहिल 97.91 सटीक निशाना ने लगाया। इसके साथ ही वाराणसी में ओलिंपिक 2032 और 2036 के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चर्चाएं शुरू हो गईं। पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें...
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लकड़ी के धनुष से छूटा तीर अपने टारगेट पर 98 फीसदी से ज्यादा सटीकता के साथ निशाने पर लगा। खिलाड़ियों के हर राउंड की निशानेबाजी पर दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं थीं। जोश भरी तीरंदाजी ने आए मेहमानों और अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। इसी के साथ मैदान पर काशी से ही ओलिपिक 2032 और 2036 के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
बुधवार को 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिखा। बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में हरियाणा के पृथ्वीराज ने 98.33 फीसदी, यूपी के सोहिल कुमार ने 97.91 फीसदी और महाराष्ट्र के आदर्श ने 97.63 फीसदी सटीक निशाने लगाए। 180 सेकंड में छह तीर की निशानेबाजी के लिए कुल 720 अंक निर्धारित किए गए थे जिसमें से कंपाउंड स्पर्धा में हरियाणा के पृथ्वीराज सिंह चौहान को 720 में से 708 अंक मिले। वहीं उत्तर प्रदेश के सोहिल कुमार ने 705 और महाराष्ट्र के आदर्श को 703 अंक दिए गए।
विज्ञापन
40 मीटर दूर से लगाया निशाना
प्रतियोगिता के रिकर्व स्पर्धा 40 मीटर में बिहार के आर्यन कुमार को 720 में से 699 अंक मिले। दिल्ली के वंश वेदमान ने 699 और राजस्थान के विवेक कुमार को 696 अंक मिले। बालिका वर्ग में सीबीएसई की वेदही को 720 में से 695 अंक, झारखंड की खुशी कुमारी को 644 और महाराष्ट्र की आदरणबी को 677 अंक मिला। इस प्रतियोगिता में 21 नवंबर तक 1200 खिलाड़ी कुल 100 टारगेट पर 7200 बार तीर चलाएंगे।
मंत्री ने ली म्यूजिकल मार्च पास्ट की सलामी
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दोनों लोगों ने तीरंदाजी से पहले म्यूजिकल मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान ओलंपियन संजीव कुमार सिंह, सुमंगला शर्मा और सत्यदेव प्रसाद और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा और चीफ रेफरी बलराम कृष्ण यादव की देखरेख में 100 टारगेट पर यह प्रतियोगिता हो रही है।
संजीव कुमार सिंह, सुमंगला शर्मा और सत्यदेव प्रसाद
बुधवार को 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 28 राज्यों की टीम की प्रतिभा देखने तीन ओलंपियन संजीव कुमार सिंह, सुमंगला शर्मा और सत्यदेव प्रसाद भी पहुंचे थे। अर्जुन अवार्डी ओलंपियन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह देख लग रहा है कि काशी से ही 2032 और 2036 का ओलंपिक भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। ओलंपिक में 16 से 24 साल के बीच के खिलाड़ी 75 फीसदी मेडल जीतते हैं और यहां जो बच्चे छह से 12 साल के हैं वो तब तक तैयार हो जाएंगे। भारत सरकार से बात चल रही है कि यूपी में जिला स्तरीय केंद्र बनाए जाए तो बच्चाें को तराशने का मौका मिलेगा। काशी से ही ओलंपिक की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। ओलंपियन सुमंगला शर्मा ने बताया कि सभी टैलेंटेड बच्चों को सिर्फ मार्गदर्शन की जरूरत है। ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि खेल और शिक्षा दोनों जरूरी है। दोनों साथ लेकर चलेंगे तो ही 2032 और 2036 में ओलंपिक की अपेक्षा कर सकते हैं।
टैक्स टाइटंस ने ऑडिट अवेंजर्स को 39 रनों से हराया
सीए बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल में टैक्स टाइटंस ने ऑडिट अवेंजर्स को 39 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर टैक्स टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑडिट अवेंजर्स की टीम 38 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस दौरान सीए मयंक न्योतिया को मैन ऑफ द मैच और सीरीज ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट सीए तारिक अंसारी को दिया गया।
कमच्छा स्थित एमवीएन स्पोर्ट एरेना मैदान पर चार दिनों तक टूर्नामेंट के मैच हुए। टैक्स टाइटंस की कप्तानी सीए विंध्यवासिनी प्रजापति और ऑडिट अवेंजर्स के कप्तान सीए गुरुदयाल गुप्ता रहे। फाइनल मैच के बाद शाखा पदाधिकारियों और वरिष्ठ सीए सदस्यों के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया जिसे शाखा पदाधिकारियों की टीम ने जीता। सभी विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों, अंपायरों, स्कोरर, यूट्यूब पे सीधा प्रसारण करने वाली टीम और कन्वेनर सीए राजीव कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने और उपविजेता टीम को ट्रॉफी शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने दिया।