फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news in Varanasi latest updates of Rajarshi Club team scored 38 baskets in 40 minutes

Sports: राजर्षि क्लब की टीम ने 40 मिनट में कर दिए 38 बास्केट, विश्व एथलेटिक्स दिवस पर दौड़े 150 खिलाड़ी; खबरें

Fri, 08 May 2026 12:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 08 May 2026 12:33 PM IST
सार

Varanasi News: बरेका में बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राजर्षि क्लब की टीम ने 40 मिनट में 38 बास्केट कर दिए। उधर, बीएचयू शिवाजी हॉल में वेटलिफ्टरों ने अभ्यास किया। पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें

विज्ञापन
Sports news in Varanasi latest updates of Rajarshi Club team scored 38 baskets in 40 minutes
जीत का प्रयास करतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) की ओर से अंडर-17 आमंत्रण बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में यूपी कॉलेज की राजर्षि क्लब ने 40 मिनट के दो हाफ में 38 बास्केट कर सनबीम सनसिटी को करारी शिकस्त दी। मैच में सनबीम केवल तीन बास्केट ही कर सका। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग क्लबों की सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजर्षि क्लब एवं सनबीम सनसिटी के बीच खेला गया। इसमें राजर्षि क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38-3 से एकतरफा विजय प्राप्त की। दूसरा मैच बरेका और सिगरा स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें बरेका टीम ने सिगरा स्टेडियम को 44-15 से हरा दिया। देर रात हुए तीसरे मुकाबले में संत अतुलानंद (होलापुर) ने सनबीम भगवानपुर की टीम को 31-11 से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के सचिव राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। निर्णायक की भूमिका विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव और आलोक रंजन ने निभाई।

विज्ञापन


बीएचयू शिवाजी हॉल में वेटलिफ्टरों ने किया अभ्यास
काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिवाजी हॉल में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ प्रमोद यादव ने बताया कि आगामी प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को दो सत्रों में अभ्यास करा जा रहा है। बताया कि बीएचयू शिवाजी हॉल के खिलाड़ी लगातार अंतर विश्वविद्यालयीय और फेडरेशन की प्रतियोगिता में पदक जीत रहे हैं। यहां के खिलाड़ी दियांशु, अभय, सचिन वेटलिफ्टिंग का अभ्यास करने से पूर्व वार्मअप करते हैं।
विज्ञापन




विश्व एथलेटिक्स दिवस पर दौड़े 150 खिलाड़ी
खेलों को बढ़ावा देने के लिए विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर सिगरा स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि इसमें बालक और बालिका वर्ग की 100 दौड़ के अलावा लंबी और ऊंची कूद की की स्पर्धा कराई गई। बताया कि युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक के लिए हर वर्ष 7 मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है। 1996 में आईएएएफ ने इसकी शुरूआत की थी। इसकी शुरुआत प्राइमो नेबियोलो द्वारा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती: बीएचयू की बालिकाओं, नैपुरा अखाड़े के पुरुषों ने हासिल किए पदक

कुश्ती में वाराणसी के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में कुश्ती के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय कुश्ती में नैपुरा अखाड़े के सौरभ और मुलायम ने पदक जीते हैं। इसके अलावा बीएचयू शिवाजी हॉल की बालिका खिलाड़ियों पायल और साक्षी ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि गंगा का कछार कुश्ती के लिए अनुकुल है। यहां से कई बड़े कुश्ती खिलाड़ी निकले हैं। कुश्ती संघ ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता कराकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए जिले में 32 दिनों में तीन प्रादेशिक प्रतियोगिता कराकर खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया गया है। 

नैपुरा अखाड़े के सौरभ यादव के बाद मुलायम यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। मुलायम ने छत्तीसगढ़ में हुई प्रतियोगिता में रजत जबकि बीएचयू शिवाजी हॉल की खिलाड़ी पायल और साक्षी यादव ने कांस्य पदक जीता था। वाराणसी पहुंचने पर कुश्ती खिलाड़ियों का सम्मान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिवाजी हॉल में किया गया। विवि क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. हरी राम यादव ने बताया कि लगातार मैच होने से खिलाड़ियों को मिल रहा है।

स्मार्ट सिटी कर रही सिगरा में खेल आयोजनों की बुकिंग

सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की बुकिंग खेल विभाग से लेकर निर्माण करने वाली निजी संस्था स्मार्ट सिटी को दे दी गई है। अब स्टेडियम में खेल मैदान में होने वाले आयोजनों की बुकिंग करने के लिए स्मार्ट सिटी को शुल्क का भुगतान करना होगा। पिछले दो महीने से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम और लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम की बुकिंग निजी संस्थान कर रहा है। जबकि सिगरा के फेज-1 के खेल सुविधाओं का संचालन खेल विभाग को कराना है।क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर खेल विभाग ने बुकिंग बंद कर दी है। पिछले दो महीने से स्टेडियम की बुकिंग स्मार्ट सिटी की ओर से की जा रही है। उन्होंने बताया स्टेडियम का संचालन प्रोत्साहन समिति करती है।


 
एक साल बार भी फेज-1 का हस्तांतरण नहीं 
उद्घाटन के एक साल बीतने के बाद भी सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का हस्तांतरण नहीं है। खेल विभाग के स्टेडियम का जीर्णोद्धार स्मार्ट सिटी के जरिये एमएचपीएल ने कराया है। 66,782 स्कवायर मीटर एरिया में फैला सिगरा स्टेडियम 320 करोड़ रुपये की लागत से तीन फेज में बना है। फेज-2 और फेज-3 का हस्तांतरण भारतीय खेल प्राधिकरण को कर दिया गया है। फेज-1 में बहुमंजिला भवन, मल्टीपर्पज हॉल, इंडोर स्वीमिंग पूल, क्रिकेट और फुटबॉल मैदान, वॉलीबॉल के दो कोर्ट, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, कबड्डी, जूडो, जिमनास्टिक, बास्केटबॉल और टेनिस कोर्ट हैं।

खेल विभाग और स्मार्ट सिटी के बीच अटके तैराक 
अधिकारियों के निर्देश के बाद खेल विभाग ने तैराकी के खिलाड़ियों का मई का पंजीकरण रोक दिया है। खिलाड़ियों को तैराकी सीखने के लिए प्रतिमाह 300 रुपये शुल्क देना होता है। आरएसओ के अनुसार खेल विभाग को तैराकी का शुल्क लेने से रोका गया है। मई महीने से अबतक खिलाड़ी बिना शुल्क का भुगतान किए स्टेडियम में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि दूसरे खेलों के खिलाड़ियों ने मई का शुल्क जमा कर खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed