फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports news in Varanasi BHU badminton competition and athletics of Vedapathi and BHU Cricket match

Sports: बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार टीमों ने जीते आठ मुकाबले, वेदपाठियों का एथलेटिक्स समेत पढ़ें खेल की खबरें

Thu, 12 Feb 2026 03:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 03:49 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में अंतर-संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चार संकायों ने सिंगल-डबल समेत बैडमिंटन के सभी आठ मुकाबले जीते। वहीं लॉ की टीम चार मैच हारी। पढ़ें- खेल की अन्य खबरें

विज्ञापन
sports news in Varanasi BHU badminton competition and athletics of Vedapathi and BHU Cricket match
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में अंतर-संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की चार टीमों ने आठ मुकाबले जीते। इसमें महिलाओं की तीन और पुरुषों की एक टीम रही। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट और कृषि विज्ञान संस्थान का जलवा रहा। 

विज्ञापन


एंफीथियेटर ग्राउंड स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में बुधवार को वीसीडब्ल्यू (वसंत महिला महाविद्यालय) ने आरजीएससी (राजीव गांधी दक्षिणी परिसर) को 2-0 से हराकर जीत से प्रतियोगिता की शुरुआत की। वहीं, आईएमएस (चिकित्सा विज्ञान संस्थान) ने मैनेजमेंट स्टडीज और सोशल साइंस ने लॉ की टीम को 2-0 से हरा दिया। जबकि आईएएस (कृषि विज्ञान संस्थान) की पुरुष टीम ने भी विधि संकाय को 3-0 से हरा दिया। इन टीमों ने बैडमिंटन और डबल दोनों स्पर्धाएं जीतीं। 
विज्ञापन


वहीं, सेट की बात करें तो जीत का अंतर 10 से ज्यादा अंकों का रहा। वीसीडब्ल्यू ने 15-5 और 15-6 से आरजीएससी को हराया। पहले चरण में पहले दिन हुए छह मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष की कुल 12-12 टीमें प्रदर्शन कर रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में महिला एकल और युगल दोनों वर्ग में वीसीडब्ल्यू ने आरजीएससी को पराजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल और युगल दोनों वर्ग में आईएएस ने लॉ फैकल्टी को पराजित कर अपनी श्रेष्ठता हासिल की। वहीं कृषि विज्ञान संस्थान के भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकल और युगल दोनों मैच जीत लिए। नई प्रतिभाओं के उभरने का मौका : आयोजनकर्ता विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन के रोमांचक मुकाबलों ने प्रतियोगिता के लिए एक शानदार वातावरण तैयार कर दिया है। अब सभी की निगाहें आगामी मैचों पर टिकी हैं।

नंदिनी ने पहले ओवर में झटके 3 विकेट, 10 ओवर में 121 रन

बीएचयू में बुधवार को शुरू हुए एपीएल- 2026 के पहले दिन अल्फांसो-11, धाकड़-11 और कूरियन वॉरियर की टीमों ने जीत दर्ज की। देर रात तक चले मैच में तीन टीमों ने 10-10 ओवरों के मैच में शानदार प्रदर्शन किया। कृषि विज्ञान संस्थान के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हेलिको ब्लास्टर की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 101 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी अल्फांसो की टीम ने मात्र 8.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और छह विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में टॉस जीतकर थंडर क्वीन ने बल्लेबाजी चुनी लेकिन सात ओवर में छह विकेट खोकर मात्र 39 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में उतरी धाकड़ 11 की टीम ने छह ओवर में छह विकेट खोकर 40 रन बनाए। धाकड़ टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नंदिनी रानी ने पहले ओवर में ही तीन विकेट झटककर थंडर क्वीन के शुरुआती क्रम को तोड़ दिया। तीसरे मैच में टॉस जीतकर कोबरा चैलेंजर्स ने फिल्डिंग चुना। कूरियर वारियर्स ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 121 रन ठोके। जवाब में उतरे कोबरा चैलेंजर्स 9 विकेट खोकर 98 रन ही बना सके। विक्की सिंह ने 20 बॉल पर सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: प्रधान के फर्जी लेटर पैड से खुलवाते थे म्यूल खाते, एक्सेस कंट्रोल में लेकर खाली कर देते थे अकाउंट

वेदपाठियों का एथलेटिक्स, गोला फेंक और चक्र फेंक में रवि, बृजेश और अर्चना का पहला स्थान
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। संस्कृत और वेद पाठियों ने एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाया। 12 खिलाड़ियों का पहला, दूसरा और तीसरे स्थान आया। गोला फेंक में रवि दीक्षित और अर्चना मौर्या पहले स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में बृजेश और अर्चना ने पहला स्थान हासिल किया। परिसर स्थित क्रीड़ांगण में एथलेटिक्स (गोला फेंक) और चक्र फेंक से प्रतियोगिता शुरू हुई।



गोला फेंक पुरुष प्रतियोगिता में रवि दीक्षित के अलावा अंकित मिश्रा दूसरे और प्रशांत मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। महिलाओं में अर्चना मौर्या के बाद रीना कुमारी दूसरे और शर्मिष्ठा आर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक पुरुष प्रतियोगिता में रहीश मिश्रा को दूसरा और अंकित मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। चक्का फेंक महिला प्रतियोगिता में रीना कुमारी को दूसरा और शर्मिष्ठा आर्या को तीसरा स्थान मिला। अब आगामी दिनों में कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज एवं बैडमिंटन सहित कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

तनावों को कम कर मानसिक शक्ति बढ़ाता है खेल

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि खेल से शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने कहा कि खेल तनाव को कम करने और मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए एक अच्छा आउटलेट है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए आगामी स्पर्धाओं में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
 
पहले हाफ के बाद 3 गोल और डीपीएस 5-0 से हारा, डालिम्स सनबीम चौबेपुर बना अंडर-18 चैंपियन
इंटर काशी की ओर से आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल लीग 2025-26 का बुधवार को समापन हो गया। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल, खुशीपुर के खेल मैदान पर अंडर-18 वर्ग के फाइनल में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। पहले हाफ के बाद विजेता टीम के खाते में तीन गोल आए। टीम के खिलाड़ी वेदांत ने पहले हाफ में दो गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ के 65वें मिनट पर वेदांत ने तीसरा गोल किया जबकि 70वें मिनट में अभिज्ञान और 72वें मिनट में अभिनव नेगी ने गोल कर जीत पक्की कर दी। अंडर-14 वर्ग में सनबीम सनसिटी ने ट्रॉफी जीती और क्रिम्सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।

इस वर्ग में कुल आठ टीमें शामिल रहीं। अंडर-16 वर्ग में बसंत पब्लिक स्कूल विजेता और डीपीएस पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। इसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट सम्मान के तहत प्रदीप बिश्नोई, अंजना देवा, डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह, लक्ष्मण अवार्डी मुश्ताक अली, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भैरव दत्त, सत्येंद्र बहादुर सिंह और शम्सी रजा को सम्मानित किया गया। संचालन अमनदीप, स्वागत दिनेश नेगी ने किया।

बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद में 250 खिलाड़ी और 30 पदक, आएंगे दो पद्मश्री

बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड में 13 फरवरी को बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण के लिए इसे शुरू किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि पदमश्री से सम्मानित मुरलीकांत राजाराम पीटकर चंदू चैंपियन होंगे। इन्हें अर्जुन पुरस्कार सहित कई सम्मानों से नवाजा गया है। देश के लिए सबसे पहले पैरा तैराकी में पदक जीता। इन पर चंदू चैंपियन फिल्म बनी है।

इस खेलकूद महोत्सव में 10 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इसमें लगभग 250 खिलाड़ी 30 पदकों के लिए हाथ आजमाएंगे। खेलों में शॉट, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़, तेज चाल, बाउची, ऊंची कूद, स्पून रेस, बाधा दौड़ प्रमुख है। प्रतियोगिता की शुरुआत में बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव में पद्मश्री प्राप्त प्रो मंगल कपूर भी रहेंगी।

वॉलीबॉल स्टेट चैंपियनशिप में वाराणसी बना मंडल चैंपियन
आगरा में चल रहे सब जूनियर वॉलीबॉल स्टेट मैच में वाराणसी मंडल विजेता बन गया। अयोध्या को 25-15, 25-14 और 25-18 से हराकर फाइनल में शानदार जीत दर्ज की। पहली बार सब जूनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप में बनारस मंडल की टीम विजेता बनी। इससे पहले टीम ने अपने सारे पुल के मैच जीत लिए। वहीं क्वार्टर फाइनल में झांसी को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। यहां पर गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को 25-14, 25-14 और 26-28 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सात फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed