फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News hockey Ravi scored left-out pass from Neeraj Lalpur defeated Jhansi 3-1

Sports News: हॉकी में नीरज के लेफ्ट आउट पास पर रवि ने किया गोल, लालपुर ने 3-1 से झांसी को हराया; खेल की खबरें

Mon, 20 Jul 2026 02:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में 18वीं ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में लालपुर ने झांसी छात्रावास को 3-1 और पूर्वोत्तर रेलवे ने गंगापुर को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल निर्माण की तैयारी शुरू हुई। जूडो में आरती पटेल ने स्वर्ण जीता, जबकि शतरंज में सईद जरताब विजेता बने।

विज्ञापन
Sports News hockey Ravi scored left-out pass from Neeraj Lalpur defeated Jhansi 3-1
लालपुर स्टेडियम के खिलाड़ी ने दागा गोल। - फोटो : संवाद

विस्तार

लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जा रही 18वीं ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता के 5वें दिन दो मैच हुए। इसमें मैच का पहला गोल करने वाले लालपुर स्टेडियम के खिलाड़ी नीरज ने लंबे स्कूप के जरिये लेफ्ट आउट में पास दिया जिसे रवि ने गोल में पहुंचाकर झांसी छात्रावास 3-1 से हरा दिया। 

विज्ञापन


मैच शुरू होते ही दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को रेफरी ने वॉर्निंग और चार अलग-अलग खिलाड़ियों को यलो कार्ड दिखाया। मैच के दूसरे क्वार्टर में लालपुर स्टेडियम की ओर से नीरज ने शानदार रिवर्स हिट के जरिये गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन


पहले हाफ में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उनकी टीम गोल में तब्दील करने में नाकाम रही। तीसरे क्वार्टर में लालपुर स्टेडियम ने 33वें मिनट में बेहतरीन टीम मूव के बाद दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। हालांकि, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने शानदार वापसी करते हुए 35वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लालपुर स्टेडियम के ने लंबी स्कूप के जरिये गेंद को लेफ्ट आउट तक पहुंचाया। वहां से मिले शानदार क्रॉस को रवि राजभर बेहतरीन तरीके से गोल में पहुंचकर लालपुर की टीम का स्कोर 3-1 कर निर्णायक बढ़त दिला दी। इस जीत के साथ अब लालपुर स्टेडियम की हॉकी टीम का अगला मुकाबला सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज से होगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को लगातार दूसरी जीत
लालपुर में खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने गंगापुर स्पोर्टिंग क्लब को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल करने में कामयाब रही। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम यह मैच 5–1 के बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही। इस जीत के साथ पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सिद्धांत सिंह ने दो गोल जबकि अमित कुमार, संदीप सिंह, अतुलदीप और सिद्धांत सिंह ने एक-एक गोल किए। गंगापुर की ओर से आकाश राजभर ने एक गोल दागा।

मल्टीपरपज हॉल के लिए मिट्टी के नमूनों की जांच
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए मल्टीपरपज  हॉल निर्माण की शुरुआत हो गई है। रविवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने मिट्टी के नमूने एकत्र किए। यहां मल्टीपर्पज हॉल निर्माण के अलावा खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम के प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। यहां 40 गुण 20 मीटर की दो मंजिला हॉल बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इस हॉल में बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट जैसे खेल खेले जाएंगे। 

सीएम से मिले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने रविवार देर शाम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। संजय सिंह ने बताया कि इस दौरान उत्तर प्रदेश में कुश्ती के विकास पर चर्चा हुई। पूर्वांचल की कुश्ती को नई तकनीक से जोड़ने पर विचार किया गया। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और प्रोत्साहन देने पर भी बात हुई। यह जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी। 

सईद जरताब के सिर पर सजा शतरंज का ताज
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर रविवार दोपहर बाबतपुर में ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें सनबीम स्कूल मुगलसराय के सईद जरताब ने सभी सात बाजियां जीतकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता वाराणसी शतरंज एसोसिएशन ने आयोजित की। इसमें कुल 145 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 20 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी थे। शीर्ष 10 खिलाड़ियों में 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। एकांश सिंह दूसरे, डीपी त्रिपाठी तीसरे और डॉ. दिनेश पांडेय चौथे पर रहे। 

जूडो में आरती ने जीता स्वर्ण पदक
प्रादेशिक जूडो महाकुंभ लखनऊ में खेली जा रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की आरती पटेल ने रविवार को 48 किलोग्राम भार खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। परमानंदपुर निवासी आरती के पिता छेदी लाल एक निजी विद्यालय में परिचारक पद पर कार्यरत हैं। वह लोढ़ान में संचालित जूडो एकेडमी में हर रोज दो घंटे जूडो कोच लाल कुमार की देखरेख में अभ्यास करती हैं। 

कौरौता के सतीश लखनऊ  में लेंगे हाॅकी का प्रशिक्षण
कोरौता के फत्तेगंज निवासी हॉकी खिलाड़ी सतीश स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल की बारीकियां सीखेंगे। खेल निदेशालय ने खेल सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की है। आशीष सिंह ने बताया कि सतीश करौता एकेडमी में नियमित हॉकी का अभ्यास करते हैं। वह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में रहकर खेल की बारीकियां सीखेंगे। उनके चयन एकेडमी के संरक्षक अजय विक्रम सिंह, भानु प्रताप, मनो पटेल, सौरभ सिंह ने बधाई दी। 

फिट है तो हिट है कि थीम पर हुई पांच किलोमीटर की वाॅक रेस
संडे रन के तहत रविवार को फिट है तो हिट है कि थीम पर पांच किलोमीटर की वॉक रेस हुई। इसमें सुरम्या ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि काजल दूसरे और शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। यह रेस लालपुर स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होकर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने स्ट्रेचिंग के अलावा कूल डाउन एक्सरसाइज किया। इस रेस में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संयोजन इदरीस अहमद ने किया।

स्वस्थ मुस्कान से अच्छा होगा खिलाड़ियों का प्रदर्शन
खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ मुह के स्वास्थ्य भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से रविवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 90 खिलाड़ियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। दंत चिकित्सक पीयूष पांडेय ने खिलाड़ियों को मुंह स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सुबह दो से तीन मिनट ब्रश करने और रात में सोने से पहले भी ब्रश करने की सलाह दी। इससे 95 फीसदी दांतों की बीमारियां दूर रहेंगी।उन्होंने हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी और क्रिकेट जैसे संपर्क वाले खेलों में मुख रक्षक के उपयोग पर जोर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ दांत, स्वस्थ शरीर और बेहतर खेल प्रदर्शन एक-दूसरे से जुड़े हैं।

निजी संस्था करेगी स्वीमिंग पूल का संचालन
नवगठित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम एसोसिएशन ने 10 लेन वाले 50 मीटर के ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल के संचालन और रखरखाव के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। बड़े पुल के अलावा छोटे पुल का भी टेंडर निकाला है। इसकी बोली 18 लाख से शुरू होगी। खिलाड़ियों का दर्द यह है कि स्वीमिंग पूल जब प्राइवेट हो जाएगा तो प्रवेश शुल्क भी कई गुना बढ़ जाएगा। निर्धन प्रतिभाशाली तैराक अब कहां पर अभ्यास करेंगे खेल संघ की ओर से प्रतियोगिता कहां आयोजित होगी। कुछ दिन पहले ही बैडमिंटन के शुल्क में 400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खिलाड़ियों का कहना है कि डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम एसोसिएशन में कौन कौन लोग शामिल हैं, उसकी सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। 

यूपी कॉलेज में लगा बास्केटबॉल शिविर
वाराणसी जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से प्रादेशिक टीम का शिविर यूपी कॉलेज में लगाया गया। इसमें बालक-बालिका टीम के खिलाड़ी दो सत्रों में अभ्यास कर रहे हैं। शिविर में बालक वर्ग में 3 और बालिका वर्ग में 5 कुल कुल आठ खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि इसमें बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 22 से 27 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में खेली जाएगी। छह दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी की बालक बालिका टीम खेलेगी। खिलाड़ियों कार्तिक राम प्रशिक्षण दे रहे हैं। 

नेहरू कप हाॅकी में विरोधियों को छकाकर गोल करेंगे धुरंधर
70वीं माध्यमिक विद्यालयीय सब जूनियर और जूनियर वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता वाराणसी के गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार से खेली जाएगी। इसमें खिलाड़ियों अपने स्टिक वर्क से विरोधियों को चकमा देकर चैंपियन बनने मैदान पर उतरेंगे।

यह प्रतियोगिता अंडर-15 सब जूनियर बालक और अंडर-17 जूनियर वर्ग की बालक और बालिका दोनों वर्ग की प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से होगी। पिछले साल की चैंपियन वाराणसी मंडल की टीम इस बार भी जीत के लिए खेलेगी। 69 साल के इतिहास में पहली बार पिछले साल वाराणसी मंडल प्रदेश में चैंपियन बना था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेली गई थी।

खिलाड़ियों ने किया अभ्यास : नेहरू कप (स्कूली खेलों में हॉकी प्रतियोगिता) के लिए वाराणसी मंडल की बालक-बालिका हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को जिले के 60 खिलाड़ियों ने दो सत्र में गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर अभ्यास किया।

हरहुआ के दो खिलाड़ियों का चयन यूपी पुलिस में
हरहुआ के दो हॉकी खिलाड़ियों पंकज यादव और सुशील कुमार का चयन यूपी पुलिस में हुआ। दोनों खिलाड़ी ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी एकेडमी में खेलते हैं। दोनों खिलाड़ी सीनियर नेशनल, जूनियर नेशनल और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

वाराणसी की बालक-बालिका हॉकी टीम पिछले साल की प्रादेशिक नेहरू कप की चैंपियन है। जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर 20 जुलाई को खेली जाएगी। इसमें खेलने और चैंपियन बनने के लिए मंडल की टीम तैयार है। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी।

काशी के हॉकी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच मिलें इसलिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। 70 साल के इतिहास में लगातार दूसरी बार वाराणसी मंडल की टीम ट्रॉफी जीतने के लिए खेलेगी। - डॉ. एके सिंह, अध्यक्ष हॉकी वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed