फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium

Sports News: हॉकी...पांच साल बाद लालपुर स्टेडियम के टर्फ पर खेली जाएगी महिला हॉकी लीग, पढ़ें अन्य खबरें

Thu, 05 Mar 2026 04:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 04:05 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर हॉकी, क्रिकेट सहित कई खेलों के आयोजन हो रहे हैं। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium
लालपुर स्टेडियम में खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: हॉकी को बढ़ावा देने के लिए पांच साल बाद महिला हॉकी लीग शुरू की जाएगी। बाबू आरएन सिंह बनारस हॉकी लीग में जिले की प्रमुख एकेडमियों के अलावा स्वतंत्र रूप से खेलने वाले खिलाड़ी पंजीयन करा सकेंगे। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि लीग के लिए 10 निर्णायकों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में टर्फ न होने के कारण लीग नहीं हो पा रही थी। 

विज्ञापन


सचिव केबी रावत ने कहा है सभी मैच डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले जाएंगे। सभी मैच सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर प्रसारित होंगे। लीग की विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी और सर्वोत्तम गोलकीपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में खेलने के लिए हॉकी वाराणसी के संयुक्त सचिव इदरीस अहमद से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों और टीमों की जानकारी होगी ऑनलाइन: इस प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों और खिलाड़ियों की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड होगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत खिलाड़ी ही खेल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में कराई जाएगी अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी
यूपी काॅलेज के आधुनिक एस्ट्रो टर्फ पर अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के मैच काराए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इसे लेकर मेयर अशोक कुमार तिवारी से पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। बताया कि वाराणसी में अब तक महिलाओं का एक भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच नहीं खेला गया है। 

अब इस पहल से महिलाओं में हॉकी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। लीग में खेलने के लिए संस्थानों को लेटर पैड पर लिखित अनुरोध करना होगा। इसके बाद ही खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। लीग में वाराणसी के ही खिलाड़ी खेल सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ी के आधार कार्ड की जांच होंगी। लीग में क्लब, संस्था और शिक्षण संस्थान की टीमों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 

Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium
होली के उपहार के साथ खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

होली पर खिलाड़ियों को मिले उपहार
लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान में मंगलवार को हॉकी, जूडो, रग्बी फुटबाल और टेबल टेनिस के खिलाड़ियों को होली के अवसर पर उपहार दिए गए। खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल सामग्री और प्रोत्साहन उपहार देकर उनके उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपहार उनके लिए केवल सामग्री नहीं बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशा सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल और निष्क्रिय जीवनशैली से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करना आवश्यक है।

Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium
ऊंची कूद के साथ खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
बंगलूरू में प्रस्तावित राष्ट्रीय एथलेटिक्स की स्पर्धा में खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ी लालपुर के डॉ. भीमराव स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के लंबी और ऊंची कूद में वाराणसी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 14 मार्च को प्रस्तावित है। यहा संतोष और अभिषेक यादव हर रोज सुबह और शाम के सत्र में सिंथेटिंक टर्फ पर दौड़ के बाद ऊंची और लंबी कूद का अभ्यास करते हैं।

मार्शल आर्ट्स शिविर में 154 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
एक्स्ट्रीम मार्शल आर्ट्स  एकेडमी की ओर से जिलास्तरीय सप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर कैंटोनमेंट स्थित स्कूल में आयोजित हुआ। इसमें 154 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच मिथुन कन्नौजिया  ने बताया कि स्पताहिक शिविर में खिलाड़ियों अत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। 

इस मौके पर काता और कुमिते की स्पर्धा में तकनीक कौशल का प्रदर्शन किया। स्वागत आदर्श शुक्ल, अध्यक्षसता निखिल शर्मा ने की। संचालन अरविंद मौर्य, धन्यवाद ज्ञापन किशन कुमार ने दिया। इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, वैशाली राय, रूचि उपाध्याय, जागृती पांडेय, विमलेश रंजन, चंद्रसेन चौहान मौजूद रहे। 

Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium
प्रतियोगिता में जीत का प्रयास करतीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

रग्बी के मुकाबले में एलबीएस ने विकास क्लब को 16-13 से हराया
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में मंगलवार को जिलास्तरीय रग्बी खेली गई। इसमें खेले गए मुकाबले में लालबहादुर शास्त्री क्लब ने विकास क्लब को 16-13 के स्कोर से हरा दिया। जब पूरा शहर छोटी होली पर रंगों में सराबोर था तब परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 24 बालिकाएं अपने सपनों को आकार दे रही थीं।

मिनी स्टेडियम के प्रबंधक डॉ. एके सिंह ने बतायाा कि प्रतिभा सबमें होती है लेकिन अनुशासन और निरंतरता इसे मुकाम पर पहुंचा देती है। ये बालिकाएं हर दिन समय पर अभ्यास करती हैं, चाहे मौसम कैसा भी हो या कोई भी त्योहार हो। उन्होंने कहा कि इन बालिकाओं का परिवार भी मजबूती से इनके साथ खड़ा है। 

राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक के पिता नवनीत पाठक ने कहा कि आज ये खिलाड़ी होली के त्योहार में भी मेहनत कर रहे हैं और रंगों से दूर हैं तो कल पूरे देश को अपने खेल से गर्व के रंगों में रंग देंगे। यह कहानी उन तमाम बेटियों की है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखती हैं। ये खिलाड़ी जानती हैं कि मैदान में बिताया उनका हर एक घंटा उन्हें लक्ष्य के एक कदम और करीब ले जा रहा है। 

Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium
बास्केटबाॅल का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

यूपी कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
प्रादेशिक यूपी स्टेट जूनियर बालक और बालिका प्रतियोगिता में खेलने के लिए जिले के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले की टीम का चयन ट्रायल सात मार्च को उदय प्रताप कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर होगा। चयन ट्रायल से पहले यहां के खिलाड़ी कोच कार्तिक राम की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। इसमें खेलने वाले खिलाड़ी वाराणसी जिले की जूनियर बालक-बालिका टीम के चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। 

कैंटोनमेंट में खेली जाएगी शतरंज चैंपियनशिप
आर्मी पब्लिक स्कूल 39 जीटीसी की ओर से पांच दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप कैंटोनमेंट में खेली जाएगी। वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 से 11 मार्च तक बालक-बालिका वर्ग में खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-7, 9, 11, 13, 15, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जाएगी।

यह टूर्नामेंट शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार स्विस पद्धति से होगा। इसमें अलग-अलग आयुवर्ग के प्रथम दो चयनित खिलाड़ी और अंडर-15, 19 के प्रथम चार खिलाड़ी सीतापुर में खेलेंगे। उत्तर प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम भी खेलेगी। इच्छुक एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार से संपर्क कर सकते हैं। 

Sports News Hockey After five years Women Hockey League played on turf of Lalpur Stadium
ट्राॅफी के साथ विवेक एकेडमी हरहुआ की चैंपियन टीम। - फोटो : संवाद

पेनल्टी शूटआउट में विवेक एकेडमी हरहुआ चैंपियन
विवेक एकेडमी ओर से शिवपुर मिनी स्टेडियम में जिलास्तरीय हाॅकी का फाइनल मंगलवार को विवेक एकेडमी हरहुआ और विवेक एकेडमी शिवपुर के  बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। इसके बाद हरहुआ ने पेनल्टी शूटआउट में शिवपुर को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीत ली।

मैच शुरू होते ही विवेक एकेडमी शिवपुर और विवेक एकेडमी हरहुआ की टीमों ने आक्रमाक मैच खेला लेकिन पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में हरहुआ के आकाश पटेल ने गोल किया जबकि मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले शिवपुर के अभिषेक ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अंपायर ने मैच का निर्णय करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का निर्णय लिया। इसमें हरहुआ के सत्यम और गोलू ने एक एक जबकि शिवपुर की ओर से अभिषेक ने गोल किया। मुख्य अतिथि गौरिशंकर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह, सनाम कौर वत्स मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed