फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Boxing 32 players from Varanasi division including 12 national players will play

Sports News: मुक्केबाजी...खेलेंगे 12 राष्ट्रीय सहित वाराणसी मंडल के 32 खिलाड़ी, पढ़ें अन्य खेलों की खबरें

Wed, 24 Sep 2025 11:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:52 AM IST
सार

वाराणसी के खिलाड़ी जिले के बाहर जाकर भी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। यहां भी खेलों के आयोजन हो रहे हैं। जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Sports News Boxing 32 players from Varanasi division including 12 national players will play
बीएचयू साई सेंटर में मुक्केबाजी करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: 69वीं प्रादेशिक स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 25 से 29 सितंबर तक होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए वाराणसी मंडल की मुक्केबाजी टीम में शामिल साई सेंटर बीएचयू के 12 राष्ट्रीय सहित 32 खिलाड़ियों ने चार घंटे अभ्यास किया। कोच ओलंपियन नरेंद्र सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को हूक, पंच और फुटवर्क की जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम में तीन बार राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली बीएचयू साई सेंटर की संध्या पटेल भी पदक के लिए दावेदारी करेंगी। खेल शिक्षक भरत सिंह ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में साधना राजभर, लक्ष्मी सिंह, नंदनी यादव, इंडिका थियाम, श्वेता यादव और अंजली जायसवाल शामिल हैं। अंडर-17 में प्रीति सैनी, संध्या पटेल, फलक खातून, खुशी शर्मा मुकाबले में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन


बालक वर्ग के अंडर-19 में शिवम कुमार, अरविंद, सत्यम यादव, आदित्य सिंह, सतीश पटेल अपने मुक्के का दम दिखाएंगे। अंडर-17 में राम कृपाल, सूरज, दिव्यांश , नीरज, शिवांश, तेजस, जसवंत, कैफ, अमृता, आदित्य, दिग्विजय, रूद्र पांडेय और अंडर-14 सब जूनियर वर्ग में सूरज, अंकित, जयंत, उत्तम, करण ने अपने अपने मुकाबले में खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 को बालिका और 26 को बालकों का होगा वजन
प्रादेशिक मुक्केबाजी में खेलने के लिए आयोजन समिति ने बालिका वर्ग की रिपोर्टिंग 24 और बालक वर्ग की रिपोर्टिंग 26 सितंबर निर्धारित की है। बालिका वर्ग की खिलाड़ियों का वजन 24 और बालक वर्ग के खिलाड़ियों का वजन 26 सितंबर को होगा। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 25 और 26 सितंबर को बालक वर्ग की 27, 28 और 29 सितंबर को खेली जाएगी। वाराणसी मंडल की टीम में चार जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

काशी सांसद खेलकूद के लिए पंजीकरण 
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 8 अक्तूबर को खेली जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने आयोजन समिति और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने खेल विभाग, शिक्षा समेत अन्य खेल संस्थानों को पिछले साल से 10 प्रतिशत अधिक पंजीकरण कराने का टारगेट दिया है। 

बताया कि खेलों की शुरुआत ग्राम सभा स्तर से होगी। इसके बाद न्याय पंचायत, विकास क्षेत्र और अंतिम पड़ाव पर जिलास्तरीय मुकाबले होंगे। खेल में रुचि रखने वाले ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनका हौसला बुलंद करने के लिए हर साल प्रतियोगिता कराई जाती है। इच्छुक व्यक्ति 8 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। 

शिवांगी के पंच ने वाराणसी को दिलाया पहला स्वर्ण
अयोध्या में हो रही 69वीं प्रादेशिक विद्यालयीय वुशु प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक वाराणसी की शिवांगी ने जीता है। पहली बार वुशु के मैट पर उतरी शिवांगी ने महज डेढ़ मिनट में सटीक पंच की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। वाराणसी मंडल की खिलाड़ी शिवांगी ने मेरठ मंडल की अंकिता को एकतरफा मुकाबले में हराकर जीत हासिल करने में कामयाब हुईं। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही शिवांगी विकास इंटर काॅलेज की छात्रा हैं। 

130 किलो भारवर्ग में अमित ने जीती कुश्ती
रामगढ़वा के श्रीराम मूरत इंटर कॉलेज में हुई कुश्ती के विजेता खिलाड़ियों को सोमवार देर रात सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने मेडल और प्रमाण पत्र दिए। इसमें 130 किलो भारवर्ग में शिवपुर जोन के अमित यादव ने स्वर्ण पदक जीत मंडलीय कुश्ती के लिए क्वालिफाई किया। स्कूली कुश्ती के 71 किलो भारवर्ग में लालू यादव, 60 किलो में पीयूष यादव, 65 किलो में अवधेश यादव, 80 किलो में मैत्रेय यादव, 125 किलो में आर्यन यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। 

मंडलीय योगासन में वाराणसी अव्वल
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मैदागिन में  मंगलवार को मंडलस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता हुई। इसमें चार जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी की शिवानी साहनी, अंडर-17 में अनन्या सिंह, अंडर-14 खुशी सेठ ने पहला स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग के अंडर-14 में वाराणसी के विवेक पांडेय, अंडर-17 वर्ग में आदित्य वर्धन शुक्ल, अंडर-19 आदित्य पहले स्थान पर रहे। प्रबंधक गरिमा टकसाली व सहायक मंत्री पवन मित्तल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता प्रतिभागी तीन से छह अक्तूबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

पुलिस कुश्ती में तेजवीर को मिला कांस्य
अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में गौरा कला निवासी तेजवीर ने कांस्य पदक जीता है। हरियाणा में हुई अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती के 70 किलो भारवर्ग में राष्ट्रीय मुकाबले में यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए वीरलोरिक व्यायामशाला के कुश्ती खिलाड़ी ने यह सफलता हासिल की है। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह यादव ने बताया कि तेजबीर अबतक राष्ट्रीय स्तर पर सात पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वे प्रयागराज में तैनात हैं। 

फुटबाॅल में वाराणसी ने कानपुर को हराया
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए मुकाबलों में वाराणसी टीम ने एकतरफा मुकाबले में कानपुर को 13-0 से हराकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के समन्वय से 28 सितंबर तक होगी। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की 288 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। संचालन हरदीप सिंह ने किया। इस दौरान मैच कमिश्नर अजीत सिंह, आरएसओ संजय शर्मा मौजूद रहे। 

एथलेटिक्स में पदक विजेता खिलाड़ी का हुआ सम्मान
प्रयागराज में हुई यूपी ओपेन एथलेटिक्स की 10 किमी दौड़ स्पर्धा में अंशिका ने रजत पदक जीता। गोविंदपुर निवासी जागीर पटेल की पुत्री अंशिका पटेल, उनके पिता और कोच पवन राय को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजीव गौतम, अशोक सिंह, राजीव राम, रामशृंगार पटेल, शशिकांत राय, सुरेंद्र राजभर मौजूद थे। 

अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका (अंडर-19) बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में खेली गई। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडल और दो स्पोर्ट्स कॉलेज और दो स्पोर्ट्स हॉस्टल के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन हुए मुकाबले में वाराणसी की अदिति कुमारी ने आगरा की रिया सिंह को 30-20 से हराया।  प्रतियोगिता का उद्घाटन हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने किया।

Sports News Boxing 32 players from Varanasi division including 12 national players will play
सेवापुर क्षेत्र में मैदान। - फोटो : अमर उजाला

खेलों को बढ़ावा देने के लिए 261 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 261 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि 433 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान और 104 गांवों में ओपेन जिम का बनाए जा चुके हैं। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को विकसित करने और उनकी पहचान करने का मौका मिलेगा। 

वाराणसी में 694 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें से 433 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बन चुके हैं। शेष 261 गांवों में जल्द ही खेल के मैदान बनकर तैयार हो जाएंगे। मनरेगा योजना के तहत खेल मैदानों का निर्माण कराया गया है। ओपेन जिम और खेल मैदान बनने से युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों को भी लाभ होगा। 

चंचल-शिवानी के प्रदर्शन से हथियर ए टीम जीती
69वीं जिलास्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज हथियर की बालक और बालिका टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। इसमें रेडर चंचल और कैचर शिवानी के प्रदर्शन से कॉलेज की टीम ए ने टीम बी को हरा दिया। 

खेल शिक्षक गोपाल प्रसाद ने बताया कि बालिका वर्ग में रेडर चंचल और नंदिनी जबकि कैचर शिवानी और लक्ष्मी के प्रदर्शन से हथियर की ए टीम ने जीत हासिल की। बताया कि दोनों टीमों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी आगामी मुकाबले में खेलेंगी। बालक वर्ग में रेडर सत्यम और विवेक जबकि कैचर आशीष और दिव्यांशु ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खेलने वाली टीम में जगह बनाई। 

Sports News Boxing 32 players from Varanasi division including 12 national players will play
चितईपुर शूटिंग रेंज में निशानेबाजी करतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्पर्धा खेल चुकीं मरियम अब प्रादेशिक में साधेंगी निशाना
69वीं माध्यमिक स्कूली निशानेबाजी प्रतियोगिता मंगलवार को चितईपुर के पूर्वांचल शूटिंग रेंज पर खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल के 54 खिलाड़ियों ने 50 अंक हासिल करने के लिए पांच एयर पैलेट से टारगेट पर निशाना साधा। 

बीपी गुजरात विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेजबानी में हुई इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के (पीप साइट) स्पर्धा में कृतिका चौरसिया और लकी पाल, अंडर 17 में मरियम और कृष्णा, अंडर-14 में राजवीर और खुशी सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता। 

अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की (ओपन साइट) स्पर्धा में सुजीत यादव और रेखा यादव, अंडर-17 में करमुद्दीन और रागिनी कुमारी, अंडर-14 में शुभम, अंडर-17 पिस्टल के बालक वर्ग में सत्यम सेठ, कार्तिक मौर्य, रुद्र जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें 10 मीटर पिस्टल और रायफल की स्पर्धा हुई। संचालन विवेक सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश गौतम ने किया। इस मौके पर सर्वेश पांडेय, प्रीति जायसवाल, शीतल वर्मा, संयुक्ता सिंह, कामिनी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed