फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Aarav defeated senior player with minister help and straight move of bishop

खेल की खबरें: मंत्री की मदद और हाथी की सीधी चाल से 10 साल के आरव ने सीनियर खिलाड़ी को हराया

Sun, 04 Oct 2026 03:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 10 वर्षीय आरव ने मंत्री की मदद और हाथी की सीधी चाल के सहारे सीनियर खिलाड़ी को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने चार-चार अंक हासिल कर शीर्ष स्थान बनाया। अब आरव का मुकाबला आर्यन से होगा। आरव की जीत ने प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ा दिया है और दर्शकों की नजर अगले मुकाबले पर है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports News Aarav defeated senior player with minister help and straight move of bishop
शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन चार मैच में कई उलटफेर देखने को मिले। पहली बार चार खिलाड़ियों ने चार मैच में चार अंक हासिल कर संयुक्त बढ़त बनाई है। पहले बोर्ड पर आर्यन वर्मा और आरव सिंह के बीच मुकाबला रविवार को होगा। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 10 साल के आरव सिंह ने चौथे राउंड में सफेद मोहरों से खेलते हुए वाराणसी के अनुभवी खिलाड़ी डीपी त्रिपाठी का सामना किया। आरव ने मंत्री की मदद से हाथी को सामने रखकर जीत हासिल की। पांचवें राउंड में अब उनका मुकाबला संयुक्त बढ़त पर चल रहे आर्यन वर्मा से होगा, जो दिन के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से होगा। अनरेटेड शिव शंकर ने प्रतियोगिता में तीन रेटेड खिलाड़ियों को पराजित कर चार अंक हासिल किए। 

विज्ञापन

पांचवें राउंड में उनका सामना वर्धान श्रीवास्तव से होगा। वाराणसी शतरंज संघ के महासचिव तुषार सारस्वत ने बताया कि आर्यन वर्मा, आरव सिंह, वर्धान श्रीवास्तव और शिव शंकर ने चार में से चार अंक लेकर संयुक्त बढ़त बनाई है। संदीप कुमार साढ़े तीन अंकों के साथ उनके ठीक पीछे हैं। कई अन्य खिलाड़ी तीन अंकों के साथ शीर्ष की दौड़ में हैं। रविवार सुबह नौ बजे से पांचवें दौर का मैच शुरू होगा। 

इसमें पहले बोर्ड पर आर्यन वर्मा और आरव सिंह आमने-सामने होंगे। दूसरे बोर्ड पर वर्धान श्रीवास्तव और शिव शंकर खेलेंगे। दूसरे दिन शेष तीन राउंड मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ियों का चयन वाराणसी टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी प्रवेश फीस वाराणसी शतरंज एसोसिएशन देगा। 

विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पहले दिन चमकीं बेटियां
मुरारी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बेटियों का दबदबा रहा। दोनों भार वर्गों में कस्तूरबा की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 24 किलो भार वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की चांदनी निषाद ने अलीगढ़ की नैना सैनी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी की नैंसी गुप्ता और गोरखपुर की कामिनी गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। 26 किलो भार वर्ग में कस्तूरबा की अंशिका कुमारी ने मेरठ की रजिया को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ की कालिंदी राजपूत और आजमगढ़ की रानी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन

इंडिया रैंकिंग-2 कैरम खिलाड़ी मंतसा का स्वागत
राष्ट्रीय रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली मंतसा इकबाल का रविवार दोपहर वाराणसी कैरम संघ कार्यालय में स्वागत किया गया। उन्हें इटली में होने वाले विश्व कप कैरम के लिए भारतीय टीम के मुख्य दल में जगह मिली है। मंतसा ने नई दिल्ली में 27 से 29 सितंबर 2026 के बीच टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया था। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने मंतसा ने एक दशक पहले वाराणसी कैरम संघ से कनिष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपना कैरम खेल जीवन आरंभ किया। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला कैरम खिलाड़ी हैं जो इस मुकाम पर पहुंची हैं। 

बॉडी बिल्डिंग में वाराणसी का दबदबा
अयोध्या बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2.0 में वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने मांसपेशियों की बनावट, पोजिंग और शारीरिक संतुलन का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि खेल और व्यायाम युवाओं में अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहेंगे। 

रन फॉर बनारस के लिए 150 ने कराया पंजीकरण
रन फॉर बनारस के लिए रविवार सुबह दौड़ प्रतियोगिता होगी। योजन सचिव ऐश्वर्या ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह साढ़े 5 बजे कैटोंनमेंट के नेहरू पार्क से शुरू होगी। 150 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरुक करने के लिए होगी। महिला और पुरुष दोनों हिस्सा ले सकते हैं। संयोजक कार्तिकेय ने बताया कि इसके बाद फन गेम होगा। जुंबा डांस के अलावा फिटनेस चैलेंज भी खिलाड़ियों को दिया जाएगा। 

मुक्केबाजी के 12 सीटों के लिए होगा चयन ट्रायल
सिगरा एनसीओई में सब जूनियर वर्ग में 12 सीटों के लिए महिला मुक्केबाजों को ट्रायल देना होगा। उप निदेशक एनसीओई सुभांशु द्विवेदी ने बताया कि छात्रावास में 20 सीटें हैं। इसमें 11 सीटों पर प्रवेश हो गया है जबकि एक सीट ट्रांसफर के जरिये भरी जाएगी। टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी के जरिये 11 खिलाड़ी पहले ही प्रवेश ले चुके हैं। पुरुष वर्ग का ट्रायल पहले ही पूरा हो चुका है। बालिका वर्ग में मुक्केबाजी की खाली सीटें भरने के लिए तीन दिवसीय चयन ट्रायल होगा। 

सेपक टकरा : मंडल की टीमें तीन वर्गों में उपविजेता
प्रादेशिक सेपक टकरा में वाराणसी मंडल की टीम तीन वर्ग में उपविजेता बनी है। प्रतियोगिता एक से 3 अक्तूबर तक बरेली में खेली गई। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक, अंडर-14 बालिका और अंडर-19 बालिका वर्गों में दूसरा स्थान हासिल किया। 15 बालक और 15 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर के छात्र आर्यन सिंह खेल के मुख्य आकर्षण रहे। बालिका वर्ग में भारतीय इंटर कॉलेज बैजनत्था की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोच विवेक कुमार सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। बालिका वर्ग के कोच नीरज सिंह का भी सफलता में विशेष योगदान रहा। 

क्रिकेट में स्वर्ण जीतने पर काशी के क्रिकेटरों ने सराहा
एशियाई खेलों में पाकिस्तान को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से बनारस के क्रिकेटरों में भी उत्साह है। शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया, उसकी पूर्व रणजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने जमकर तारीफ की।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा खिलाड़ी जिस तरह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है। पूर्व रणजी खिलाड़ी नासिर अली ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर दुनिया के हर मैदान पर अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं। टीम से विश्व कप में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पूर्व रणजी क्रिकेटर अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय टीम किसी भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराने में सक्षम है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मृत्युंजय त्रिपाठी ने कहा कि भारत क्रिकेट की दुनिया में मजबूत पहचान कायम कर चुका है। 

युवा खिलाड़ियों ने बढ़ाया भरोसा
एशियाई खेलों में पाकिस्तान पर जीत के बाद बनारस के क्रिकेटरों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवा खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें भी लगातार बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed