Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News 166 athletes took track across 14 events Kashi Sansad sports meet 620 athletes winning medals

खेल समाचार: काशी सांसद की 14 स्पर्धाओं में 166 खिलाड़ी ट्रैक पर उतरे, 620 एथलीट ने जीत लिए पदक; खबरें

Sun, 08 Nov 2026 12:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जिलास्तरीय मुकाबले आयोजित हुए। 14 स्पर्धाओं में 166 खिलाड़ियों ने ट्रैक पर दमखम दिखाया, जबकि प्रतियोगिता में कुल 620 एथलीट पदक जीतने में सफल रहे। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं खल की अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports News 166 athletes took track across 14 events Kashi Sansad sports meet 620 athletes winning medals
ट्राॅफी और प्रमाण-पत्र के साथ खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी सांसद खेलकूद के तहत जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को डाॅ. संपूर्णानंद स्टेडियम में खेली गई। प्रतियोगिता में 166 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, इसमें 97 पुरुष और 69 महिलाएं शामिल हैं। अलग-अलग स्पर्धाओं में 18 से 40 वर्ष आयु के 62 खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ प्रखर कुमार सिंह के मुताबिक, सात नवंबर को एथलेटिक्स की जिलास्तरीय प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में वरूणा पार की सुनीता पांडेय ने स्वर्ण जबकि आराजीलाइन की आंचल पटेल ने रजत पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में वरुणापार की अर्चना सिंह ने स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में वरूणा पार की सुनीता पांडेय ने स्वर्ण और आराजीलाइन की सीमा मिश्रा ने रजत पदक जीता। 
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ में काशी विद्यापीठ की आकांक्षा मौर्या ने गोल्ड और आराजीलाइन की आंचल पटेल ने रजत पदक जीता। शॉटपुट में दशाश्वमेध घाट की मनीषा सिंह जबकि सेवापुरी की संयोगिता पांडेय ने रजत पदक जीता। लंबी कूद में दशाश्वमेध घाट की मनीषा सिंह ने स्वर्ण काशी विद्यापीठ की तृप्ती अग्रवाल ने रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुशअप में वरूणा पार की स्नेहलता ने जीता स्वर्ण 
पुशअप में स्नेहलता वरुणा पार की स्नेहलता ने स्वर्ण जबकि योगमाया ने रजत पदक जीता। 40 साल से अधिक आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में आराजीलाइन अमरेश कुमार सिंह स्वर्ण, सेवापुरी के बृजेश मौर्य दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आराजीलाइन के अमरेश कुमार सिंह ने स्वर्ण और सेवापुरी के सतीश मौर्य ने रजत पदक जीता। 400 मीटर में सेवापुरी के पवन शर्मा ने स्वर्ण, आराजीलाइन के आशुतोष ने रजत, 800 मीटर में सेवापुरी के पवन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ में वरुणा पार के अशोक उपाध्याय ने स्वर्ण, आदमपुर के राजबली यादव ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने पुरस्कृत किया। 

Sports News 166 athletes took track across 14 events Kashi Sansad sports meet 620 athletes winning medals
परमानंदपुर में खिलाड़ियों ने जलाए दीप। - फोटो : संवाद

खिलाड़ियों ने जलाया राष्ट्र के नाम 25 हजार दीपों का उजियारा
राष्ट्रप्रेम, एकता और उत्साह का अद्भुत संगम शनिवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में देखने को मिला। हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, मिक्स्ड मार्शल आर्ट, जूडो और एथलेटिक्स के 410 खिलाड़ियों ने एक साथ राष्ट्र के नाम दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने 25 हजार दीपों और मोमबत्तियों से मिनी स्टेडियम के विभिन्न खेल मैदानों को रोशन कर दिया। दीपों की जगमगाहट से पूरा परिसर ऐसा नजारा पेश कर रहा था, मानो धरती पर सितारे उतर आए हों। 

हर ओर रोशनी, उमंग और राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दिया। दीपोत्सव के बाद शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंग-बिरंगी रोशनी से भर दिया। आकाशदीपों को आसमान में छोड़कर खिलाड़ियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत संदेश देना रहा। 

तीन किमी रेसवॉक में राजबली ने जीता स्वर्ण: तीन किमी रेसवॉक में आदमपुर के राजबली यादव ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीता। पुशअप में काशी विद्यापीठ के राघव शरण सिंह, शाटपुट में सेवापुरी के योगेश उपाध्याय, लंबी कूद में आराजीलाइन के राजेश साहनी ने स्वर्ण जीता। 18 से 40 वर्ष बालिका- 1500 मीटर और तीन किमी रेसवॉक में सेवापुरी की ज्योति मौर्य ने स्वर्ण पदक जीता।

दो दिन में खेली गई 14 स्पर्धाएं : जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 14 स्पर्धाएं हुईं। इसमें 100 मीटर, 200, 400, 800 और 1500 दौड़ के अलावा 3000 मीटर रेस वॉक में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

तीन खिलाड़ियों ने यूपी को बनाया स्कूली फुटबॉल का चैंपियन
वाराणसी। 70 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग बलिया में दो से छह नवंबर तक खेली गई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। झारखंड दूसरे और पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की टीम को चैंपियन बनाने में वाराणसी के अभिनव कुमार राय, मोहम्मद औसफ अली खान और पंकज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तीनों फुटबॉलर विकास इंटर कॉलेज के छात्र हैं और पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर शम्सी रजा से प्रशिक्षण लेते हैं। 

विद्यापीठ के वेटलिफ्टरों ने जीते चार पदक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता 5 और 6 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय में खेली गई। विद्यापीठ क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में ज्योति यादव ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 181 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 

संध्या राय ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में 172 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग में विनय लाल यादव ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 298 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। आकाश कुमार ने 95 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 264 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के कोच और प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह थे। वेटलिफ्टिंग के प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह थे।

अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए 8 खिलाड़ी क्वालिफाई : महिला वर्ग से नेहा यादव (49 किलोग्राम), स्वीटी यादव (57 किलोग्राम) और दीक्षा यादव (69 किलोग्राम) ने क्वालीफाई किया है। पुरुष वर्ग में साहिल पटेल (60 किलोग्राम), अमित पटेल (65 किलोग्राम), आशुतोष यादव (70 किलोग्राम), स्वयं यादव (75 किलोग्राम) और आयुष्मान यादव (95 किलोग्राम) ने जगह बनाई। अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 4 से 7 दिसंबर तक किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में होगी।

खो-खो में जूनियर टीम को स्वर्ण पदक
वाराणसी। प्रदेशस्तरीय विद्यालयीय खोखो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की अंडर-17 टीम ने स्वर्ण पदक जबकि अंडर-14 टीम ने कांस्य पदक जीता। 70वीं माध्यमिक स्कूली खेलो में खो-खो प्रतियोगिता अयोध्या के अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान के मैदान में खेली गई। टीम के मैनेजर सुभाष, घनश्याम प्रसाद चोटीवाला ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। गंगापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि खेलों में वाराणसी के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed