फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sport News Football 26 home makers scored goals after 17 years with juniors in varanasi

फुटबॉल : जूनियर्स के साथ 17 साल बाद मैदान पर उतरीं 26 होम मेकर्स ने दागे गोल; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 09 Mar 2025 12:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:29 PM IST
सार

वाराणसी में फुटबाॅल, हाॅकी सहित विभिन्न खेलों के आयोजन हुए। बीएचयू में भी प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
Sport News Football 26 home makers scored goals after 17 years with juniors in varanasi
बरेका मैदान में फुटबाॅल खेलतीं खिलाड़ी और होम मेकर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटबॉल नर्सरी की ओर से शनिवार को बरेका में महिला दिवस पर फुटबॉल खेला गया। 66 खिलाड़ियों के साथ ही 26 घरेलू महिलाओं ने भी खेल दिखाया। 

विज्ञापन

17 साल बाद जूनियर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलकर महिलाएं उत्साहित रहीं। सीनियर टीम में संगीता यादव ने गोलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं, अंडर-17 में अनुप्रिया, अंडर-15 में खुशबू, अंडर-13 ऋचा ने अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


इंटर काशी फुटबॉल क्लब की ओर से बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और सीनियर महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। आयोजक भैरव दत्त ने बताया कि फुटबॉल नर्सरी और सीनियर महिलाओं की टीम बनाई गई। आठ टीमों का गठन किया गया। सीनियर महिलाओं ने बताया कि 17 साल बाद खेलने का मौका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेका के महाप्रबंधक और मुख्य अतिथि नरेश पाल सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुश्ताक अली, पंकज पांडेय, मुरली मनोहर, मनमीत सिंह मंगू, विनय और रिंकू पाल भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Sport News Football 26 home makers scored goals after 17 years with juniors in varanasi
बीएचयू में फुटबाॅल के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में मैत्री महिला फुटबॉल में दिखाई प्रतिभा
यूपी फटबॉल संघ की ओर से शनिवार दोपहर बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें लालपुर, सिगरा, बीएचयू और बरेका की बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सपना झा ने निभाई। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुश्ताक अली, विनोद कनौजिया मौजूद रहे। 

Sport News Football 26 home makers scored goals after 17 years with juniors in varanasi
साइक्लोथाॅन शुरू करातीं अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

पिंक साइक्लोथॉन में महिलाओं ने चलाई साइकिल
बीएचयू के कला संकाय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से पिंक साइक्लोथॉन में विभाग और साई सेंटर बीएचयू की 56 महिलाओं ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन शारीरिक शिक्षा विभाग से शुरू होकर बिड़ला चौराहा, एमएमवी, विधि संकाय, बीएचयू भीटी से विभाग में खत्म हुआ।

महिलाओं ने फिट इंडिया के तहत साइकिल चलाकर स्वस्थ महिला स्वस्थ समाज और मोटापा घटाने के लिए खेल है जरूरी का संदेश दिया। प्रो. सुष्मिता सिंह और प्रो. टी ओनिमा रेड्डी ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर डॉ. अभिलाषा कुमार, बीएचयू साई सेंटर के जीतेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

मध्यमा प्रथम वर्ष की ढोल्मा ने जीती मिनी मैराथन
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान की ओर से परिसर में मिनी मैराथन में 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की ढोल्मा डोरोंग ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रो. घेषिमा फिंशोक ने हरी झंडी दिखाई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. वांचुंक दोरजे ने की। इस मौके पर सहायक खेल निदेशक डॉ. तेंजिंग शेंपेन, डॉ. ज्योति सिंह, प्रशांत, सुशील यादव  मौजूद रहे। 

इंडिया टीम की जीत के लिए धाम में पूजा
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के लिए शनिवार को नमामि गंगे की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। दुबई में रविवार को फाइनल मैच होगा। नमामि गंगे के काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि टीम की जीत के लिए भगवान शिव और भगवान गणेश की आरती की गई। 

शाॅर्टपुट में धनवंतरी ने जीता गोल्ड मेडल
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से पैरालिंपिक प्रतियोगिता शनिवार को एंफीथियेटर में खेली गई। शाॅर्टपुट में सामाजिक विज्ञान संकाय के धनवंतरी सबसे अधिक 10.5 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।

सोनाली और आशुतोष ने स्वर्ण जीता। 50 मीटर रेस में हाथ से दिव्यांग वर्ग में कला संकाय के विनय स्वर्ण, आंशिक ब्लाईंड में चंदन कुमार, पूर्ण ब्लाइंड में मंटू ने स्वर्ण, रस्साकशी में टीम अंगद और ब्लाइंड फिमेल में आकांक्षा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथिपैरा शूटर सुमेधा पाठक ने पुरस्कृत किया। 

कराटे : 50 खिलाड़ियों ने पास की बेल्ट परीक्षा
ट्राई टू फाइट फाउंडेशन की ओर से शनिवार को प्रहलाद घाट के बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में कराटे की बेल्ट परीक्षा हुई। 50 खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ऑरेंज, येलो और ग्रीन बेल्ट की परीक्षा हुई। मुख्य अतिथि प्रबंधक मंजुल पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नेहलता पांडेय उपस्थित रहीं। कलर बेल्ट और प्रमाणपत्र भी दिया गया। परीक्षा नियंत्रक तरुण मिश्रा रहे। पर्यवेक्षक रंजीत रंजन उपाध्याय और हिमांशु उपस्थित रहे। 

स्टेडियम को बैडमिंटन, जिम्नास्टिक्स कोच मिले
खेल निदेशालय ने क्षेत्रीय खेल विभाग वाराणसी मंडल में दो नए कोच नियुक्त हुए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि बैडमिंटन और जिम्नास्टिक्स कोच ने सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। अतुल कुमार शाही जिम्नास्टिक जबकि श्याम धर ओझा को बैडमिंटन कोच नियुक्त किया गया है। 

सिविल टीम ने लोको डिवीजन-2 को  हराया
बनारस रेल इंजन कारखाना में खेल संघ की ओर से शनिवार दोपहर में बरेका के केंद्रीय मैदान पर अंतर विभागीय क्रिकेट खेला गया। उद्घाटन मैच में सिविल व भंडार डिपो ने 20 ओवर में 175 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोको डिविजन-2 की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में प्रशासन ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में लोको डिवीजन-1 ने 16.1 ओवर में जीत दर्ज की। 

Sport News Football 26 home makers scored goals after 17 years with juniors in varanasi
हाॅकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

अंतिम मिनट में तनु ने गोल दागकर सनराइज को दिलाई जीत
तनु यादव की अगुवाई में सनराइज क्लब ने शनिवार को जिलास्तरीय सिक्स ए साइड सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पैंथर क्लब को 6-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 6वें मिनट में रोशनी पटेल के माइनस पास पर तनु यादव ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर सनराइज क्लब को 1-0 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद रोशनी पटेल ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 12वें मिनट में तनु यादव ने एकल प्रयास से गोल कर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। 

हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रणनीति में बदलाव किया। मैच शुरू होते ही पैंथर क्लब की राधिका पटेल ने गोल कर स्कोर 3-1 किया। तीन मिनट बाद ही पैंथर क्लब की प्रतिमा पटेल ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। 

लगातार दो गोल के बाद सनराइज क्लब की टीम सकते में आ गई। कुछ देर बाद सनराइज क्लब की टीम ने काउंटर अटैक किया। उसने दोनों विंग से हमला किया। मैच खत्म होने से आठ मिनट पहले रोशनी पटेल ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। दो मिनट बाद सत्या यादव ने गोल कर स्कोर 5-2 किया। अंतिम मिनट में तनु यादव ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 6-2 कर दिया।

Sport News Football 26 home makers scored goals after 17 years with juniors in varanasi
अतिथि के साथ फ्रीडम यादव और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

साल्तो दांव लगाकर फ्रीडम ने लगातार दूसरे साल जीता गोल्ड
कुश्ती संघ की ओर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी की खिलाड़ी फ्रीडम यादव ने लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक जीता है। पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल 62 किलो में साल्तो दांव लगाकर विरोधी पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के प्रशिक्षक राम सजन यादव ने बताया कि सारनाथ के आशापुर निवासी फ्रीडम ने सिगरा स्टेडियम से कुश्ती खेलना शुरू किया।  फ्रीडम ने पहले राउंड में पंजाब की सपना को क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की कोमल और सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की पायल को हराकर फाइनल में हरियाणा की सपन को मात दी। 

पिछले साल की फेडरेशन कप की रजत पदक विजेता मानसी यादव को मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, सुरेश चंद्र उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, राजीव सिंह रानू, अशोक यादव ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed