फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sport

खेल गतिविधियां स्थगित होने से खेल प्रशिक्षक बेहाल

Tue, 12 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
sport
वाराणसी। लॉक डाउन में सभी खेल गतिविधियों के स्थगित होने से जिले के खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ियों को महीने भर से कोई आमदनी नहीं हो पाई है। जिससे कई कोच तो ऐसे है जिनका घर भी चला पाना मुश्किल हो गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगातार तीन बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से जिले के मानदेय खेल प्रशिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में हैंडबाल के कोच बृजेश खरवार ने बताया कि सामान्य दिनों में एक माह में दो से तीन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से मिलने वाले मानदेय को मिलाकर 35 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक आमदनी हो जाती थी। मगर लॉकडाउन में सभी खेल गतिविधियां स्थगित हैं। जिससे किसी तरह की आमदनी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

यूपी एथलेटिक्स संघ कोच कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने बताया कि संघ द्वारा आयोजित स्टेट प्रतियोगिताओं में तकनीक अधिकारियों को 500 और नेशनल प्रतियोगिताओं में 1200 रुपये तक की आमदनी प्रतिदिन के हिसाब से हो जाती है। मगर वो भी इन दिनों लॉकडाउन के कारण नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी खेल निदेशालय की प्रदेश के सभी जिलों में स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालयों में 25 मार्च को ही सत्र 2019-20 प्रशिक्षण की अवधि समाप्त हो गई। एक अप्रैल से नए सत्र 2020-21 के लिए सभी खेल कोच का रिन्यूवल किया जाना था, जो लॉकडाउन के कारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed