फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Spirituality is an indispensable requirement of our life: Vigyan Dev

अध्यात्म हमारे जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता : विज्ञान देव

Thu, 28 Jul 2022 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Spirituality is an indispensable requirement of our life: Vigyan Dev
Spirituality is an indispensable requirement of our life: Vigyan Dev
चौबेपुर। अध्यात्म हमारे जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता है। इससे हमारे जीवन का संपूर्ण विकास होता है। यह बातें बृहस्पतिवार को विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने स्वर्वेद महामंदिर धाम पर आयोजित सदगुरु आचार्य जन्मोत्सव समारोह पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत आध्यात्मिक देश रहा है। अध्यात्म से ही हमारी पहचान संपूर्ण विश्व में है। इसी आध्यात्मिक ज्ञान की धारा को विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल देव भगवान ने अपनी आत्मा में धारण किया और संपूर्ण विश्व की मानवता के कल्याण के लिए उसे स्वर्वेद में अभिव्यक्त कर दिया। आध्यात्मिक जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है। विहंगम योग विशुद्ध आध्यात्मिक मार्ग है।
विज्ञापन

सद्गुरु स्वतंत्र देव महाराज ने अपनी दिव्यवाणी में कहा कि मानव जीवन को सदाचार, सुद्धाचार, सत्य, नैतिकता एवं परोपकारमय बनाने की आवश्यकता है। विवेक, धैर्य, क्षमा एवं शांति को मानव का आभूषण बताते हुए उसको व्यवहारिक जीवन में प्रयोग करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व श्वेत ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विश्वशांति वैदिक महायज्ञ में उपस्थित हजारों अनुयायी शामिल हुए। विहंगम योग के क्रियात्मक ज्ञान की दीक्षा भी दी गई। साथ कुशल चिकित्सकों के निर्देशन में रोगियों को चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। संस्थान के द्वारा ‘अमृत धारा’ नामक दिव्य स्मारिका का विमोचन किया गया। सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने आध्यात्मिक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed