Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SpiceJet flights cancelled Passengers forced pay triple fare travel flights called due operational reasons

स्पाइस जेट के विमान निरस्त: तीन गुना किराया चुका कर सफर, ऑपरेशनल कारणों से रद्द हो रही उड़ान; परेशानी

Sun, 22 Nov 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

स्पाइसजेट की उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उन्हें दूसरी एयरलाइंस का तीन गुना तक किराया चुकाना पड़ रहा है। ऑपरेशनल कारणों से लगातार उड़ानें रद्द होने के बीच विमान सेवा का संचालन फिर बंद होने की आशंका जताई जा रही है। इससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
SpiceJet flights cancelled Passengers forced pay triple fare travel flights called due operational reasons
स्पाइस जेट के विमान निरस्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की उड़ाने कई दिनों से यात्रियों को धोखा दे रही है। 7 नवंबर से ही उड़ानों का संचालन ठप है। शुक्रवार को भी मुंबई, पुणे समेत अन्य शहरों की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को विमान निरस्त होने की जानकारी मिली तो नाराजगी बढ़ गई। 

विज्ञापन


यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। यात्रा की तैयारी कर पहुंचे यात्रियों के साथ उन्हें छोड़ने आए परिजन भी परेशान रहे। कुछ यात्री दूसरी एयरलाइंस से तीन गुना किराया देकर रवाना हुए, जबकि कई को यात्रा रद्द कर घर लौटना पड़ा। स्पाइसजेट की उड़ानों का संचालन बंद होने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को उड़ान निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद दूसरे विकल्प तलाशने पड़े। कुछ यात्रियों ने दूसरी एयरलाइंस के विमानों से मुंबई और पुणे समेत अन्य शहरों के लिए यात्रा की, लेकिन इसके लिए उन्हें अतिरिक्त किराया देना पड़ा। तत्काल दूसरी उड़ान उपलब्ध नहीं होने के कारण कई यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। 

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद विमान नहीं मिलने पर यात्रियों को टिकट की धनराशि वापस मिलने और दूसरे विमान से यात्रा की व्यवस्था को लेकर भी चिंता रही। स्पाइसजेट ने छह महीने तक वाराणसी एयरपोर्ट से अपनी विमान सेवाएं बंद रखी थीं। एक महीने पहले कंपनी ने वाराणसी से दिल्ली और पुणे के लिए उड़ानों का दोबारा संचालन शुरू किया था। 7 नवंबर से फिर से उड़ानें निरस्त होेने का सिलसिला जारी है। सबसे अधिक मुंबई और दिल्ली की उड़ानें निरस्त हुई हैं।

विज्ञापन

5000 का टिकट बेकार 15000 तक दे कर गए मुंबई
स्पाइस जेट की उड़ानें रद्द होने का खामियाजा यात्रियों को इस कदर भुगतना पड़ रहा है कि उन्हें 5000 के टिकट की जगह 15000 रुपये तक के तत्काल टिकट लेकर मुंबई जाना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल दिल्ली जाने वाले यात्रियों का भी है।

मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, पुणे और अहमदाबाद के लिए हैं उड़ानें
स्पाइस जेट की ओर से वाराणसी से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ानें संचालित हैं। फिलहाल 7 नवंबर से संचालन बंद है। इस विमानन कंपनी की ओर से सस्ती उड़ान सेवा उपलब्ध कराए जाने के कारण यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं। यात्रा के दिन टिकट कैंसिल होने से समस्या होने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

विज्ञापन

यात्रियों से बातचीत
मुंबई किसी जरूरी काम से जाना था। स्पाइस जेट का टिकट था। ऐन मौके पर उड़ान रद्द हो गई। इसकी जानकारी एयरपोर्ट आने के बाद हुई। इंडिगो की फ्लाइट से तीन गुना पैसों में मिले टिकट से यात्रा करुंगा। - आशीष दुबे, जौनपुर

मुझे पुणे जाना था। टिकट का दाम कम होने पर स्पाइस जेट की बुकिंग की थी। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि उड़ान रद्द है। ऐसे में दूसरे विमान का विकल्प लिया और देर रात की उड़ान से पुणे गया। - मोहसिन रजा, पुणे

सात नवंबर से विमानों का संचालन नहीं हो रहा है। ऑपरेशनल कारणों से अगले आदेश तक उड़ानों पर रोक है। ऐसे में विमान सेवाएं कब बहाल होंगी, इसे लेकर यात्रियों में असमंजस बना हुआ है। - राजेश सिंह, स्टेशन मैनेजर, स्पाइस जेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed