{"_id":"5fc8eac9df470919972b2bf6","slug":"spicejet-flight-from-ahmedabad-to-varanasi-reached-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से वाराणसी के लिए स्पाइसजेट के विमान ने भरी उड़ान, पर पहुंच गया लखनऊ, 176 यात्रियों को हुई परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से वाराणसी के लिए स्पाइसजेट के विमान ने भरी उड़ान, पर पहुंच गया लखनऊ, 176 यात्रियों को हुई परेशानी
Thu, 03 Dec 2020 07:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे का असर विमान सेवाओं पर पड़ने लगा है। गुरुवार को अहमदाबाद से वाराणसी के लिए उड़ा स्पाइस जेट का विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गया। दृश्यता कमजोर होने के चलते विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। लगभग पौने 3 घंटे बाद जब मौसम साफ हुआ तब जाकर विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा जा सका। इस दौरान विमान में सवार 176 यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, स्पाइसजेट का विमान एसजी 971 अहमदाबाद से उड़ान भरकर सुबह 9 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, लेकिन एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण पायलट ने विमान उतारने में असमर्थता जताई। तुंरत एटीसी से संपर्क साधा गया। इस दौरान विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
लगभग 2 घंटे 45 मिनट बाद जब मौसम साफ हुआ तब जाकर वापस दोपहर पौने 12 बजे विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में सवार 176 यात्रियों और उन्हें लेने एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। बाद में वाराणसी एयरपोर्ट से 12:20 बजे विमान ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान अहमदाबाद से उड़ान भरकर 9 बजे वाराणसी पहुंचता है और सुबह 9:40 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।