{"_id":"60fda7058ebc3e580740d4b3","slug":"spice-jet-flight-going-to-jabalpur-reached-babatpur-varanasi-airport-after-being-diverted-for-second-consecutive-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः लगातार दूसरे दिन डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा जबलपुर जा रहा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः लगातार दूसरे दिन डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा जबलपुर जा रहा विमान
Sun, 25 Jul 2021 11:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:31 PM IST
सार
स्पाइसजेट का विमान एसजी 3029 दिल्ली से उड़ान भरकर जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो कम दृश्यता होने के कारण पायलट को विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली। इस हवा में चक्कर लगा रहे विमान में बैठे 42 यात्रियों की सांसें अटकी रही।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान एक बार फिर रविवार सुबह मौसम खराब होने के चलते डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। मौसम ठीक होने पर दोपहर डेढ़ बजे विमान जबलपुर के लिए रवाना हुआ। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह भी यह विमान डायवर्ट होकर यहां पहुंचा था।
विज्ञापन
स्पाइसजेट का विमान एसजी 3029 दिल्ली से उड़ान भरकर जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो कम दृश्यता होने के कारण पायलट को विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली। इस हवा में चक्कर लगा रहे विमान में बैठे 42 यात्रियों की सांसें अटकी रही। हालांकि पायलट ने तुरंत बाबतपुर एयरपोर्ट के एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी। एटीसी से अनुमति मिलते ही विमान सुबह नौ बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा और दोपहर 1.40 बजे मौसम साफ होने पर जबलपुर के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन