{"_id":"5c2276a9bdec2256fa268ac6","slug":"spg-team-inspected-at-places-in-varanasi-due-to-pm-modi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे को लेकर बनारस पहुंची एसपीजी की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दौरे को लेकर बनारस पहुंची एसपीजी की टीम ने किया निरीक्षण
Wed, 26 Dec 2018 11:28 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
एसपीजी की टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 आगमन के बनारस आगमन के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों का दल मंगलवार को शहर पहुंचा। टीम ने निरीक्षण करने के साथ बैठक भी की।
जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एसपीजी की टीम ने बाबतपुर एयरपोर्ट, बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल, भुल्लनपुर पीएसी स्थित हेलीपैड और चांदपुर के राष्ट्रीय बीज अनुसंधान केंद्र परिसर में बने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण कर एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक की।
इसके साथ ही शहर में केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों की टीम ने भी डेरा डाल दिया है। एसपीजी के आईजी एस सुरेश के नेतृत्व में 20 अधिकारियों की टीम ने हस्तकला संकुल और चावल अनुसंधान केंद्र में बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
चावल अनुसंधान केंद्र और बीज अनुसंधान केंद्र के परिचय पत्र के बगैर कोई कर्मचारी परिसर में टहलता न दिखे। दोनों संस्थान के कर्मचारियों की सूची एसपीजी के अधिकारियों ने मांगी। डीएम सुरेंद्र सिंह से कहा कि केवल चुनिंदा लोगों को ही पीएम के साथ रहने की इजाजत दी जाएगी।

अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाया
एसपीजी के अधिकारियों ने परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक सभी को अनुशासित रहने का भी पाठ पढ़ाया। बनाए जा रहे नए पाथवे को अच्छे से बनाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व एसपीजी ने पीएसी भुल्लनपुर में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार को एसपीजी के अधिकारी एक बार फिर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचेंगे और इसके बाद फोर्स की तैनाती की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।