फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   speeding trucks crushed three, two dead, one serious

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 25 Feb 2020 12:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 25 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
speeding trucks crushed three, two dead, one serious
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना के बगही कुम्भापुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर और सोनभद्र जिले के बैढ़न-बीजपुर बाईपास मार्ग पर मंगलवार को रफ्तार के कहर ने छात्रा सहित एक युवक की जान ले ली और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के सैयदराजा थाना के बगही कुम्भापुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर स्थानीय निवासी रामप्रवेश सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह (25) आईटीआई कर रही थी। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह रेवसा स्थित आईटीआई कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। गांव के सामने रोड के किनारे खड़ी होकर स्कूल जाने के लिए वाहन की इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन


उसी समय बिहार के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और और शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से छात्रा के बैग और मोबाइल से मृतका की पहचान की। घटनास्थल पर पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की दो बड़ी बहन व दो भाई है और पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोनभद्र जिले के बैढ़न-बीजपुर बाईपास मार्ग के पास स्थित बीजपुर थाने के समीप पैदल जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चालक वाहन के साथ भाग निकला।


सोनभद्र में सोमवार की देर रात बीजपुर बैढ़न बाईपास मार्ग के पास से सालिक राम पुत्र रामहित निवासी कोडार सिरसोती व अरुण पनिका पुत्र पन्नालाल निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर दोनों पैदल बीजपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सालिक राम की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को रिहंद चिकित्सालय ले आई, जहां सालिकराम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व अरुण पनिका की हालत नाजुक बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed