फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   speeding Artica car hit scooter riders in Varanasi killing two on the spot

Accident in UP: तेज रफ्तार आर्टिका कार ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, मौके पर दो की मौत; मचा हड़कंप

Mon, 06 Oct 2025 08:04 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेवापुरी/कपसेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेवापुरी/कपसेठी Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 08:04 AM IST
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और स्कूटी दोनों के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन
speeding Artica car hit scooter riders in Varanasi killing two on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की शाम कपसेठी–बाबतपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रही एक आर्टिका कार ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा भूसौला–बाराडीह गांव के पास हुआ।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और स्कूटी दोनों के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार चालक और अन्य लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर दोनों शवों को सड़क पर रखकर कपसेठी–बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (35 वर्ष) पुत्र प्रेम शंकर निवासी बाराडीह (नोनरा) और शंकर (55 वर्ष) पुत्र पन्ना राम निवासी बाराडीह (मछहा) के रूप में हुई है। दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर कपसेठी की ओर से अपने घर जा रहे थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक शंकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद उसकी पत्नी इसरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बेटों का पिता था।

दूसरे मृतक आशीष मिश्रा स्थानीय मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। पूजा-पाठ कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन के बाद पत्नी अनुज देवी और उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां बेसहारा हो गई हैं।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घटनास्थल से कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed