फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   speed havoc in varanasi two youth killed in road accident after unknown vehicle hit bike deadbody on raod

रफ्तार का कहरः वाराणसी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क पर घंटों पड़ा रहा शव

Sat, 10 Jul 2021 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 12:27 PM IST
सार

मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त रामजनम पटेल (26) निवासी डोमरी, रामनगर और हीरू (36)  निवासी भुल्लनपुर के तौर पर हुई है। दोनों पेशे से मिस्त्री  थे। 

विज्ञापन
speed havoc in varanasi two youth killed in road accident after unknown vehicle hit bike deadbody on raod
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। घटना के बाद शव कई घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। बाद में भीटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त रामजनम पटेल (26) निवासी डोमरी, रामनगर और हीरू (36)  निवासी भुल्लनपुर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मित्र थे। दोनों पेशे से लेबर- मिस्त्री का कार्य करते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात दोनों बाइक से किसी कार्य के सिलसिले में नारायणपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टेंगरा मोड़ पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी युवक की गंगा में डूबने से मौत

दशाश्वमेध थाना अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर स्नान के दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई।   गोरखपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत रहने वाला युवक अपने छह दोस्तों के साथ बनारस घूमने आया था और नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed