{"_id":"649941a535e7c9971e0e89b5","slug":"speed-havoc-in-bareka-campus-retired-railway-man-died-due-to-bike-hit-2023-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बरेका परिसर में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बरेका परिसर में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत
Mon, 26 Jun 2023 01:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:13 PM IST
सार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में सोमवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड रेल कर्मी प्रेमचंद शर्मा (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में सोमवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड रेल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की हालत देख लोग सहम उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड रेल कर्मी कृष्णानगर मंडुवाडीह निवासी प्रेमचंद शर्मा (70) सोमवार सुबह बरेका परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक आए थे। काम खत्म करेन के बाद करीब 11 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। बरेका परिसर में ही बिजली विभाग के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार प्रेमचंद शर्मा हवा में उछलकर दूर जा गिरे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं।
ये भी पढ़ें: दौलत ने बनाया बेवफा; पैसे के आगे भूल गई बचपन का प्यार... दूसरे प्रेमी से करा दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रेमचंद शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।