फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special worship organized for world peace on Vaishakh Purnima followers started arriving from all over the wo

Varanasi News: वैशाख पूर्णिमा पर विश्व शांति के लिए विशेष पूजा का आयोजन, विश्व भर से अनुयायियों का आना शुरू

Mon, 05 May 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 08:30 PM IST
सार

भगवान बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ में दुनियां के अलग-अलग हिस्सों से अनुयायियों का आना शुरू हो गया है। मठों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भिक्षु चंदिमा महाथेरा ने कहा कि देश के गौरव बुद्ध की अस्थि अवशेष का दर्शन विश्व करेगा। 
 

विज्ञापन
Special worship organized for world peace on Vaishakh Purnima followers started arriving from all over the wo
भगवान बुद्ध की अस्थि अवशेष - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली पर आगामी वैशाख महीने के पूर्णिमा पर विश्व भर के बौद्ध अनुयायियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। यही स्थिति विश्व भर के बौद्ध मठों मंदिरों में भी तैयारीयां तेज गति से चल रही हैं। थाई बौद्ध विहार, कंबोडिया बौद्ध मंदिर, जम्मू दीप, म्यांमार बुद्ध विहार, जापानी बौद्ध मंदिर, कोरियन बौद्ध मंदिर सहित चाइनीस व कंबोडिया मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा को लेकर तैयारियां अपने आखिरी दौर में है।

विज्ञापन



धम्म शिक्षण संस्थान के संस्थापक भिक्षु चंदिमा महाथेरा ने बताया कि इस बार देश के कोने-कोने से बौद्ध अनुयायियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। जिसमें भारत के महाराष्ट्र, बिहार,मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ के साथ ही बौद्ध देशों कंबोडिया, वियतनाम, चीन, जापान, म्यांमार, कोरिया, थाईलैंड के बौद्ध अनुयाई भाग लेंगे।
विज्ञापन


भन्ते ने बताया कि विश्व शांति के लिए धम्म शिक्षण संस्थान में विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा, मूलगंधकुटी बौद्ध विहार परिसर व बौद्ध वृक्ष को दीप जलाकर प्रकाशित किया जाएगा। भोजन दान, धम्म यात्रा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान बुद्ध की अति पवित्र अस्थि अवशेष इस बार बुद्ध पूर्णिमा के लिए यूनाइटेड नेशन के कार्यक्रम के लिए वियतनाम ले जाया गया है। बौद्ध अनुयायियों में इससे थोड़ी नाराजगी है लेकिन वियतनाम के सरकार द्वारा विशेष आग्रह करने पर भारत के गौरव विश्व कल्याण के लिए वियतनाम पहुंचा है, जहां पर यूनाइटेड नेशन के कार्यक्रम में विश्व भर के लोग भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष का दर्शन कर लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed