फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special trains are empty there are no seats in regular trains

Varanasi News : स्पेशल ट्रेनें खाली, नियमित में सीटें नहीं, कैंट से मुंबई जाने के लिए टिकट नहीं करा रहे यात्री

Mon, 24 Mar 2025 12:00 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 12:00 AM IST
सार

रेलयात्रा में इन दिनों यात्रियों के लिए असमंजस की स्थिति है। स्पेशन ट्रेनें खाली जा रही हैं वहीं नियमित रेलों में सीट नहीं मिल रही है। आलम ये है कि कैंट से मुंबई जाने के लिए यात्री टिकट नहीं करा पा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Special trains are empty there are no seats in regular trains
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्पेशल ट्रेनों की सुस्त चाल से यात्रियों का स्पेशल ट्रेनों से मोहभंग हो रहा है। हाल यह है कि स्पेशल ट्रेनें पूरी क्षमता से भी नहीं चल पा रही हैं। वहीं, मुंबई रूट की नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। मुंबई जाने वाली 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन में सीटें विभिन्न श्रेणियों में खाली हैं। वहीं, 01026 बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन में दो अप्रैल को स्लीपर में 12 वेटिंग है लेकिन टू और थ्री एसी में 50 से अधिक सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


इन ट्रेनों की अगली तिथियों में भी सीटें खाली ही जा रही हैं। इसमें आरक्षण कोई नहीं करा रहा है। वहीं, दिल्ली जाने के लिए 22541 गरीबरथ एक्सप्रेस में 500 से अधिक सीटें खाली हैं। कैंट से खुलने वाली 22416 वंदे भारत और 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस के दोनों श्रेणियों में पर्याप्त सीटें खाली जा रही हैं।
विज्ञापन


जबकि शिवगंगा, काशी विश्वनाथ, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, श्रमजीवी, फरक्का, संपर्क क्रांति समेत अन्य नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कैंट स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों ने बताया कि मुंबई जैसे रूट पर स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली जा रही हैं। इसमें यात्री टिकट नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इस रूट की नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही हैं। इसके पीछे यह समझा जा रहा है कि स्पेशल ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। 28 घंटे के बजाय 32 से 34 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। इसलिए यात्री इसमें टिकट नहीं करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed