फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special train arrived four hours late from Mumbai Kashi Vishwanath arrived 2.20 hours late from Delhi

UP: मुंबई से चार घंटे की देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन, बर्ड हिट की सूचना पर वाराणसी लौटाया गया इंडिगो का विमान

Mon, 01 Dec 2025 09:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 09:38 AM IST
सार

Varanasi News: कोहरे का असर ट्रेन और हवाई यात्रा पर दिखने लगा है। आए दिन ट्रेनें और विमान देरी से वाराणसी पहुंच रहे हैं। वहीं, बर्ड हिट की सूचना पर इंडिगो का विमान वाराणसी लौटाया गया।

विज्ञापन
Special train arrived four hours late from Mumbai Kashi Vishwanath arrived 2.20 hours late from Delhi
बर्ड हिट की सूचना पर वाराणसी लौटाया गया इंडिगो का विमान। - फोटो : ANI

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई हैं। इसी कारण अलग-अलग जगहों से वाराणसी आने वाली ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। रविवार को मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन चार घंटे की देरी से पहुंची तो दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से बनारस स्टेशन पर आई।

विज्ञापन


लोकमान्य तिलक से मऊ आने वाली 01123 स्पेशल ट्रेन को शनिवार को आधी रात बाद 12.45 बजे वाराणसी स्टेशन आना था लेकिन यह ट्रेन रविवार की भोर में 4 घंटे की देरी से आई। उधर, दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय रविवार सुबह 4.40 बजे की जगह दो घंटे 25 मिनट की देरी से 7.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही दिल्ली से चली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी वाराणसी स्टेशन पर भोर में 2.35 की जगह 3.45 यानी 1 घंटा 10 मिनट की देरी से आई।

विज्ञापन

बर्ड हिट की सूचना पर वाराणसी लौटाया गया इंडिगो का विमान
वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 439 को रविवार को उस समय वापस वाराणसी एयरपोर्ट पर लाना पड़ा, जब पायलट को  विमान के इंजन में बर्ड हिट की सूचना मिली। 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान ने वाराणसी से बंगलूरू के लिए दोपहर दो बजे उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पायलट ने एटीसी से संपर्क तक इंजन में पक्षी के टकराने की आशंका जताई। इसके बाद विमान को तुरंत वाराणसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। लगभग तीन बजे विमान ने वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार 214 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

आपात लैंडिंग के बाद विमान को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए बे नंबर 3 पर ग्राउंड कर दिया गया। इंडिगो की तकनीकी टीम इंजन की जांच की। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार शाम सात बजे की फ्लाइट से सभी यात्रियों को बंगलूरू के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed