फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special school set up in BHU for stress management and fitness

Varanasi News: बीएचयू में तनाव प्रबंधन, फिटनेस के लिए लगती है विशेष पाठशाला

Fri, 02 Feb 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Special school set up in BHU for stress management and fitness
बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य छात्र-छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन, फिटनेस के लिए विशेष पाठशाला लगती है। स्टूडेंट वेलनेस सेल के साथ ही स्टूडेंट वेल बीईंग इनिशिएटिव के तहत संकायों और हॉस्टलों में खेलकूद, कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को तनाव प्रबंधन, फिटनेस के बारे में बताया जाता है। दिन प्रतिदिन छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के निर्देशन में शुरू इस पहल से छात्र-छात्रा भी जुड़ते जा रहे हैं। इसमें हॉस्टल में योगा, प्राणायाम, कराटे के प्रशिक्षण के साथ ही जुंबा क्लासेज भी चलाए जा रहे हैं। प्रशिक्षक न केवल छात्रों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, बल्कि इससे जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं के आधार पर उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं। को-ऑर्डिनटर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल का कहना है कि छात्र अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा के निर्देशन में जो पहल शुरू की गई है, यह छात्रों के तनाव प्रबंधन के साथ ही उनको फिट रखने के लिए बहुत सहायक साबित हो रही है।
विज्ञापन

छात्रों को मिल रहा है प्रतिभा प्रदर्शन का मौका
प्रो. एके नेमा का कहना है कि पहल का असर यह है कि छात्र-छात्राओं के भीतर छिपी प्रतिभा भी निखरकर सामने आ रही है। उन्हें एक ऐसा मंच मिल रहा है, जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed