{"_id":"661d74b6109292e9bf0c7cb4","slug":"special-ritual-on-saptami-of-chaitra-navratri-in-kashi-vishwanath-dham-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: विश्वनाथ धाम में पहली बार 16 विग्रहों पर रुद्राभिषेक, चैत्र नवरात्र सप्तमी पर काशी में विशेष अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: विश्वनाथ धाम में पहली बार 16 विग्रहों पर रुद्राभिषेक, चैत्र नवरात्र सप्तमी पर काशी में विशेष अनुष्ठान
Tue, 16 Apr 2024 12:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:11 AM IST
सार
सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, राष्ट्र के वैभव, सनातन धर्म के सुयश विस्तार एवं विश्व कल्याण के मनोरथ की सिद्धि के लिए संकल्प लेकर बाबा विश्वनाथ के धाम में विराजमान 16 रुद्र विग्रहों का रुद्राभिषेक शुरू हुआ।
विज्ञापन
विश्वनाथ धाम में पहली बार 16 विग्रहों पर हुआ रुद्राभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चैत्र नवरात्र पर अनुष्ठानों की अनवरत शृंखला बाबा विश्वनाथ के धाम में जारी है। रोजाना नई पहल और परंपरा के साथ मंदिर न्यास की ओर से नित नए अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। सोमवार को चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर पहली बार धाम में विराजमान 16 रुद्र विग्रहों पर एक साथ रुद्राभिषेक कराया गया।
विज्ञापन
सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, राष्ट्र के वैभव, सनातन धर्म के सुयश विस्तार एवं विश्व कल्याण के मनोरथ की सिद्धि के लिए संकल्प लेकर बाबा विश्वनाथ के धाम में विराजमान 16 रुद्र विग्रहों का रुद्राभिषेक शुरू हुआ।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अमृतेश्वर महादेव, पं. दीपक मालवीय ने तारकेश्वर महादेव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने नीलकंठेश्वर महादेव, प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने दंडपाणिश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
इसके अलावा अविमुक्तेश्वर महादेव, मांधातेश्वर महादेव, चंद्रगुप्तेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, गंगेश्वर महादेव, श्री विश्वनाथ राजसभा, कुबेरेश्वर महादेव, नवग्रह, बालमुकुंदेश्वर महादेव, त्रिसंध्येश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक के पश्चात मंडलायुक्त शक्तिपीठ माता विशालाक्षी और मां कालरात्रि का दर्शन किया।