{"_id":"6622482dfda1882ae40f062d","slug":"special-on-world-liver-day-ten-patients-referred-daily-for-liver-transplant-in-bhu-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व लिवर दिवस पर विशेष: BHU में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए रोज रेफर हो रहे 10 मरीज; 50 में 30 शराब पीने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व लिवर दिवस पर विशेष: BHU में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए रोज रेफर हो रहे 10 मरीज; 50 में 30 शराब पीने वाले
Fri, 19 Apr 2024 04:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:02 PM IST
सार
World Liver Day: गैस्ट्रो विभाग के अधिकांश बेड पर वर्तमान में भर्ती मरीजों में आधे से अधिक मरीज शराब के सेवन वाले हैं।
विज्ञापन
मरीजों की रिपोर्ट देखते डॉक्टर देवेश प्रकाश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लिवर संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रहीं हैं। बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में लिवर संबंधी पीड़ितों की संख्या चौकाने वाली है। यहां हर दिन लिवर सिरोसिस की समस्या वाले 50 मरीज आ रहे हैं, इसमें 30 से अधिक मरीज शराब के सेवन वाले मिल रहे हैं। इनकी उम्र भी 25 से 40 साल है।
यही नहीं हर दिन करीब 10 ऐसे मरीज मिल रहे हैं, जिनका लिवर खराब हो गया है। ऐसे लोगों को डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए दूसरे संस्थान में रेफर कर रहे हैं। क्योंकि बीएचयू में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। लिवर संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। लिवर संबंधी बीमारी के लिए लाइफ स्टाइल को डाॅक्टर बड़ी वजह मान रहे है।
बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेश प्रकाश यादव का कहना है कि शराब पीने वालों में अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या रहती है। इधर कुछ सालों से लिवर सिरोसिस की बीमारी की वजह भी बदली है। लिवर सोरोसिस के तीन प्रमुख कारण हैं। पहले जहां पहले नंबर पर हेपेटाइटिस बी, सी, दूसरे पर शराब, तीसरे पर डायबिटीज था, उसमें बदलाव आया है। अब शराब लिवर सिरोसिस होने का पहले नंबर का कारण बन गया है।

अंतिम स्टेज में आते हैं अधिकांश मरीज
डॉ. देवेश प्रकाश का कहना है कि लिवर संबंधी बीमारी के कई मरीज अन्य जगहों पर इलाज करवाते हैं। अंतिम स्टेज में यहां आते हैं। जांच के बाद पता चलता है कि लिवर पूरी तरह डैमेज हो गया है। आम तौर पर ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर दिन करीब 10 लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए रेफर किया जाता है।
लिवर की बीमारी के लक्षण
लिवर की बीमारी के लक्षण
- पेट में पानी भरना
- पीलिया होना, भूख न लगना
- खून की उल्टी होना
- त्वचा में खुजली, पैर में सूजन