फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special on death anniversary The Man of Skills Mohammed Shahid ...

पुण्यतिथि पर विशेष : द मैन ऑफ स्किल मोहम्मद शाहिद...

Thu, 20 Jul 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 20 Jul 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Special on death anniversary The Man of Skills Mohammed Shahid ...
mohammad shahid - फोटो : file photo

जुआन अमान द मैन बिहाइंड स्पेन इज कमिंग फारवर्ड। द मैन आफ स्किल मोहम्मद शाहिद...। 1980 के ओलंपिक के फाइनल मुकाबले की ये कमेंट्री आज भी जेहन में ताजा हो जाती है। शाहिद भाई हमारे बीच नहीं हैं, इसका विश्वास ही नहीं होता है।

विज्ञापन


आज भी हॉकी के खिलाड़ी उनके शॉट के दीवाने हैं। ये बातें पूर्व साई कोच फरमान हैदर ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। बताया कि हॉकी के खिलाड़ी आज भी ओलंपियन शाहिद के ड्रिबलिंग शॉट को मारने का प्रयास करते हैं। उन्होंने हॉकी को एक नया शॉट दिया था।
विज्ञापन


ओलंपियन शाहिद हॉकी में जितने दिन भी रहे, शान से खेले। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमेशा अमर रहेंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व हाकी संघ के उपाध्यक्ष नूर आलम ने बताया कि बेनियाबाग से शाहिद भाई की बहुत सारी यादें जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह से फुटबाल में खिलाड़ी डॉज देकर खिलाड़ियों को गिराते हैं, शाहिद भाई उसी तरह से हॉकी में सबको डॉज देते थे। उनकी ड्रिबलिंग के तो लोग दीवाने थे। मैच के दौरान उनकी तेजी देखते ही बनती थी। पेनॉल्टी कॉर्नर में वे माहिर थे।

 

मोहम्मद शाहिद के नाम से होगी जिला हॉकी लीग

Special on death anniversary The Man of Skills Mohammed Shahid ...
mohammad shahid funeral 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

जिला हॉकी लीग अब ओलंपियन मोहम्मद शाहिद जिला हॉकी लीग के नाम से खेली जाएगी। लीग के मैच 29 अगस्त से बेनियाबाग के मैदान पर खेले जाएंगे। यह जानकारी हॉकी वाराणसी के संयुक्त सचिव इदरीस अहमद ने दी। इच्छुक खिलाड़ी और टीमें दो अगस्त तक उनसे या कोच वीपीएस पाल से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

हॉकी वाराणसी के मुख्य संरक्षक जगदीप मधोक ने कहा कि हॉकी वाराणसी द्वारा कोशिश की जा रही है कि डीरेका स्टेडियम का नाम मोहम्मद शाहिद स्पोर्ट्स स्टेडियम हो जाए। उम्मीद है कामयाबी मिल जाएगी। जिला हॉकी लीग का नाम बदल कर मोहम्मद शाहिद रखने का मकसद है कि आने वाली पीढ़ी भी उनको याद रखे। संघ की तरफ से यह उनको श्रद्धांजलि है।

 

26 को लांच होगी हॉकी वाराणसी की वेबसाइट

वाराणसी। 26 जुलाई को हॉकी वाराणसी की वेबसाइट लांच होगी। इसमें वाराणसी में हॉकी की गतिविधियों की जानकारी होने के साथ ही यहां के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ओलंपियन खिलाड़ियों की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। हॉकी के नए नियमों और सभी प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी रहेगी।

 

शाहिद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आज

मोहम्मद शाहिद की प्रथम पुण्यतिथि पर 20 जुलाई को शाम पांच बजे से सिगरा स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी, जिला ओलंपिक संघ और हॉकी वाराणसी के समन्वय से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। सुबह सात बजे से पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्टेडियम में और शाम को छह बजे से यूपी कॉलेज के खेल मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed