{"_id":"6672b583049ff2701a057263","slug":"special-nine-team-providing-relief-crowd-in-trains-action-is-being-taken-against-passengers-without-tickets-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: स्पेशल-9 ट्रेनों में भीड़ से दिला रही राहत, बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई; 15 दिन से चल रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: स्पेशल-9 ट्रेनों में भीड़ से दिला रही राहत, बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई; 15 दिन से चल रहा अभियान
Wed, 19 Jun 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:13 PM IST
सार
Varanasi News: ट्रेनों में आए दिन हो रही भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इससे टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। अमूमन यह होता है कि खाली सीटों पर बेटिकट लोग बैठ जाते हैं। टिकट वालों को उनसे जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान स्पेशल-9 की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में अनधिकृत यात्रियों की निगरानी के लिए स्पेशल-9 टीम काम कर रही है। एसी और स्लीपर कोच में चढ़े अनधिकृत यात्रियों को स्पेशल 9 टीम कोच से नीचे उतारने के साथ ही टिकट भी बनवा रही है। यह टीम बनारस, वाराणसी सिटी समेत मऊ, छपरा और गोरखपुर स्टेशन तक काम कर रही है। टीम 15 दिनों और प्रभावी रहेगी।
डीआरएम वीके श्रीवास्तव के अनुसार मुंबई, दिल्ली, सूरत, गुजरात समेत अन्य राज्यों को जाने वाली ट्रेनों के एसी, स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्री चढ़ जाते हैं। इससे आरक्षित टिकट वालों को काफी परेशानी होती है।
रेलवे तक शिकायत पहुंचने के बाद काम कर रही यह टीम महिला, दिव्यांग और आरक्षित श्रेणी के सभी कोचों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकती है। 15 दिन से चल रहे अभियान के लिए वाराणसी मंडल के बनारस, सिटी स्टेशन में तीन टीमें, छपरा स्टेशन पर दो, मऊ और गोरखपुर पर दो-दो टीमें गठित की गई हैं।