फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special fortnight marking the completion of nine years of GST

Varanasi News: जीएसटी के नौ साल पूरे होने पर विशेष पखवाड़ा

Wed, 24 Jun 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Special fortnight marking the completion of nine years of GST
केंद्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, वाराणसी, जीएसटी लागू होने के नौ वर्ष पूरे होने पर जीएसटी पखवाड़ा मना रहा है। यह पखवाड़ा 16 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य करदाताओं और व्यापारियों को सुविधा देना है।इस अभियान के तहत मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय में जीएसटी सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसमें व्यापारी सोमवार से शुक्रवार यहां अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस दौरान वे विभाग को सुझाव भी दे सकते हैं। सीजीएसटी वाराणसी के अंतर्गत आने वाले आजमगढ़, गोरखपुर और मिर्जापुर मंडल कार्यालयों में भी ऐसे ही सेवाकेंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे क्षेत्रीय व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर राहत मिलेगी। पखवाड़े के दौरान आम जनमानस और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जीएसटी आयुक्त विनिष चौधरी ने बताया कि नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी होगी। यह संगोष्ठी आगामी 1 जुलाई को आयुक्तालय के सभागार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed