{"_id":"5edf3d877f2a1447cf5ee561","slug":"special-darbhanga-train-including-sivaganga-danapur-secunderabad-special-trains-changed-route-till-june-13-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद को जाने वाली इन 3 ट्रेनों के रूट 13 जून तक बदले , शिवगंगा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद को जाने वाली इन 3 ट्रेनों के रूट 13 जून तक बदले , शिवगंगा भी शामिल
Tue, 09 Jun 2020 10:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:23 PM IST
सार
- पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कछवां रोड-माधोसिंह रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते मार्ग में परिवर्तन।
- शिवगंगा एक्सप्रेस, दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन और स्पेशल दरभंगा ट्रेन के मार्ग बदले गए।
- दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद को जाती हैं ये ट्रेनें।
विज्ञापन
indian railway
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कछवां रोड-माधोसिंह रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते मंगलवार से शिवगंगा एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 13 जून तक परिवर्तित मार्ग से ही ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
मंडुवाडीह-नई दिल्ली के बीच चलने वाली 02559 स्पेशल शिवगंगा एक्सप्रेस लोहता-जंघई-प्रयागराज रास्ते और दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली 01062 स्पेशल दरभंगा ट्रेन तो वहीं दानापुर से खुलने वाली 02792 दानापुर-सिकन्दराबाद स्पेशल ट्रेन 9 से 13 जून तक परिवर्तित मार्ग कैंट-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलेगी। वहीं 12 जून तक नई दिल्ली से खुलने वाली 02560 शिवगंगा स्पेशल ट्रेन प्रयागराज-जंघई-लोहता मार्ग से मंडुवाडीह स्टेशन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकमान्य टर्मिनस तिलक से खुलने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा ट्रेन और सिकन्दराबाद से खुलने वाली 02791 सिकन्दराबाद-दानापुर ट्रेन 12 जून तक प्रयागराज-जंघई-कैंट के रास्ते चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कछवां-माधोसिंह रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।