फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   G20 summit special 400 police will conduct G-20 conference meeting in varanasi

G20 Summit: वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की बैठकें संपन्न कराएंगे 'स्पेशल 400', दिया जा रहा खास प्रशिक्षण

Mon, 20 Feb 2023 09:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 09:22 AM IST
सार

वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष पुलिस विभाग की एक अच्छी छवि प्रस्तुत हो, इसके लिए इन दिनों जोरशोर से कवायद की जा रही है। सम्मेलन की बैठकें पुलिस महकमे के स्पेशल 400 संपन्न कराएंगे। 

विज्ञापन
G20 summit special 400 police will conduct G-20 conference meeting in  varanasi
जी-20 लोगो - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की बैठकें पुलिस महकमे के स्पेशल 400 संपन्न कराएंगे। विदेशी मेहमानों का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी आएगा तो स्पेशल-400 की टीम उनके लायजनिंग अफसर और पीएसओ के तौर पर काम करेगी। इसके लिए सात अफसरों की टीम बनाई गई है। 

विज्ञापन


यह टीम पुलिस कर्मियों को क्राउड मैनेजमेंट, पीएसओ ड्यूटी, इंटेलिजेंस, कुशल व्यवहार, स्ट्रेस मैनेजमेंट, आइसोलेशन और वीआईपी प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दे रही है। 200 पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और शेष 200 भी जल्द ही प्रशिक्षित कर लिए जाएंगे। अफसरों के बाद पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए विषय विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी।  
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष पुलिस विभाग की एक अच्छी छवि प्रस्तुत हो, इसके लिए इन दिनों जोरशोर से कवायद की जा रही है। कमिश्नरेट के चिह्नित 400 सिपाही, हेड कांस्टेबल, दरोगा और इंस्पेक्टर (महिला/पुरुष) को वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार शालीन व्यवहार और बेहतर संवाद का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीले रंग की ब्लेजर और टाई में होंगे 'स्पेशल 400'

सभी को बनारस के महत्वपूर्ण स्थानों और यहां की खासियत से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। यातायात और भीड़ प्रबंधन के साथ ही ड्यूटी के दौरान स्मार्ट वर्किंग के बारे में भी बताया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उन्हें नीले रंग की ब्लेजर और टाई पहननी होगी।  

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस प्रदेश, देश और दुनिया में एक अच्छा संदेश देगी। जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान वाराणसी के पुलिस कर्मी अपने कुशल व्यवहार और बेहतर कामकाज से विदेशी मेहमानों को एक अच्छा अनुभव देंगे।

सीपीआर का दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

G20 summit special 400 police will conduct G-20 conference meeting in  varanasi
सीपीआर - फोटो : istock

कोरोना महामारी के बाद कार्डियक अरेस्ट के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर जी-20 सम्मेलन की बैठकों में ड्यूटी के लिए चिह्नित पुलिस कर्मियों को कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण विशेष रूप से दिया जा रहा है। डॉ. शिव शक्ति द्विवेदी पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण देते हैं। फिर, अपने सामने ही देखते भी हैं कि सही तरीके से सीपीआर देने में पुलिस कर्मी दक्ष हो गए हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed