फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Spaniards cycled on Purvanchal Expressway

सपाजनों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलाई साइकिल

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Spaniards cycled on Purvanchal Expressway
सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली और फीता काटकर कहा कि उन्होंने एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया। पुलिस ने 28 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण तय था। उससे पहले आजमगढ़ में सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद ने श्रीनगर सियरहां गांव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप ने असोना गांव के पास और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने सठियांव, इसके अलावा लालजीत यादव ने किशुनदासपुर में फीता काटकर कहा कि उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कर दिया। सपाजनों ने कहा कि इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। सपा के कार्यों को भाजपा अपना बता रही है। उनके नाम भी बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। पहले इसका नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था। इधर, इस मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप और कई अन्य को हिरासत में ले लिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में 28 सपा नेताओं की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें पवई थाने में पांच, तहबरपुर में 13, कंधरापुर में दो व मुबारकपुर में आठ सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। उनको देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सठियांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप उर्फ गुड्डू को भी गिरप्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed