{"_id":"60b47ede8ebc3e17567a5356","slug":"spa-parlor-owner-molested-working-girl-accused-of-forced-abortion-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्पा पार्लर के मालिक ने काम करने वाली युवती से किया दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्पा पार्लर के मालिक ने काम करने वाली युवती से किया दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने का आरोप
Mon, 31 May 2021 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 May 2021 11:44 AM IST
सार
युवती ने बताया कि उसने इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर नौकरी शुरू की थी। साथ ही युवती ने मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर बलिया के रसड़ा की रहने वाली एक युवती ने वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित स्पा पार्लर में नौकरी शुरू की। युवती का आरोप है कि नशे में धुत होकर स्पा सेंटर के मालिक ने जबरन दुष्कर्म किया। जब आवाज उठाई तो एक मंदिर में शादी करके साल भर तक दुष्कर्म करता रहा और जबरन गर्भपात कराया। सेंटर मालिक की आदतों और हरकतों से तंग आकर युवती ने कैंट एसीपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती की तहरीर पर स्पा सेंटर मालिक और उसकी एक महिला मित्र पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोलापुर थाना के अमरपट्टी निवासी सेंटर मालिक ने उसको आठ हजार रुपये महीने की सैलरी पर रखा था। स्पा सेंटर में काम के दौरान ही शराब के नशे में एक दिन दुष्कर्म किया, जब विरोध की तो खुद को अविवाहित बताते हुए एक मंदिर में ले जाकर शादी की। इस बीच वरुणापार में पांडेयपुर स्थित मकान में साथ लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
जब गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाकर मारने-पीटने लगा। अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर पांडेयपुर का कमरा छोड़कर अलग रहने लगी। इसी बीच स्पा सेंटर मालिक एक दिन वहां पहुंचा और जबरन उठाकर जगतगंज स्थित अपनी एक महिला मित्र के घर ले गया। यहां बुरी तरह उसकी महिला मित्र और सेंटर मालिक ने मारा पीटा। वाराणसी के कैंट थाने में पीड़िता की तहरीर पर सेंटर मालिक और उसकी महिला मित्र पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन