{"_id":"6a4d6bf02e8f16d6890b0f50","slug":"sp-workers-planted-saplings-on-the-last-day-of-environment-conservation-week-varanasi-news-c-20-vns1056-1457204-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतिम दिन सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतिम दिन सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रही सप्ताहव्यापी अभियान के तहत मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य के आवासीय कार्यालय टड़िया चकबिही में पौधरोपण किया गया। इस दौरान हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा समाज के गरीब, वंचित, शोषित, किसानों, युवाओं और पीडीए समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने बताया कि 1 से 7 जुलाई तक सपा कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नीम, बरगद, पीपल और अन्य छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में इरशाद अहमद, रामसिंह भारद्वाज, संजय मौर्या, संदीप मौर्या, सुक्खू यादव आदि शामिल रहे।