{"_id":"5f4107c88ebc3e3cfa619856","slug":"sp-workers-did-plantation-of-paddy-on-the-road-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सड़क की हालत खराब, बारिश से पानी भरे रास्ते में सपाइयों ने किया धान का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सड़क की हालत खराब, बारिश से पानी भरे रास्ते में सपाइयों ने किया धान का रोपण
Sat, 22 Aug 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
धान की रोपाई करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कंदवा पंचक्रोसी रोड पर बारिश के कारण पिछले कई हफ्तों से जल जमाव व कीचड़ भरा पड़ा है। इससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इससे आजिज होकर समाजवादी पार्टी(सपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर धान रोपकर विरोध किया।
विज्ञापन
शनिवार को समाजवादी पार्टी के सचिन प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने जल जमाव वाले इलाकों में धान का पौधारोपण कर अनूठे तरीके से विरोध दर्ज किया। इस दौरान सचिन प्रजापति ने बताया की कंदवा पंचक्रोसी रोड पर कई दिनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के चलते यहां अधिकांश दुर्घटनाएं भी होती रहती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन द्वारा कंदवा पंचक्रोसी रोड का पानी जल्द से जल्द निकलवाने का उपाय किया जाए।
विज्ञापन