{"_id":"622635c439398f2d6a7d351f","slug":"sp-sbsp-candidate-arvind-rajbhar-accuses-bjp-workers-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-सुभासपा प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो जारी कर कहा- पुलिस भी बनी रही मूकदर्शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-सुभासपा प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो जारी कर कहा- पुलिस भी बनी रही मूकदर्शक
Mon, 07 Mar 2022 10:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:11 PM IST
सार
एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी अरविंद राजभर बूथ के अंदर प्रवेश कर रहे थे। वहां मौजूद पोलिंग एजेंटों ने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी के साथ अरविंद राजभर बाहर चले गए। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर चौबेपुर थाने में नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
अरविंद राजभर
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की शिवपुर विधानसभा के सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर ने मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया। सोमवार को ट्विटर पर वीडियो जारी कर अरविंद राजभर ने पुलिस पर भी मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर शिवपुर विधानसभा से सपा-सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी है। अरविंद के अनुसार वह मुस्तफापुर के पोलिंग बूथ 243 पर मौजूद कुछ युवकों ने बूथ के बाहर हमारे कुछ लोगों और गनर के साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
साथ ही मेरे साथ भी मारपीट की। यह भाजपा नेताओं के शह पर किया गया और वहां मौजूद पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी अरविंद राजभर बूथ के अंदर प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन
वहां मौजूद पोलिंग एजेंटों ने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी के साथ अरविंद राजभर बाहर चले गए। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर चौबेपुर थाने में नहीं पड़ी है। तहरीर मिलेगी तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।