फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP-SBSP candidate Arvind rajbhar accuses BJP workers of assault

सपा-सुभासपा प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो जारी कर कहा- पुलिस भी बनी रही मूकदर्शक 

Mon, 07 Mar 2022 10:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 10:11 PM IST
सार

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी अरविंद राजभर बूथ के अंदर प्रवेश कर रहे थे। वहां मौजूद पोलिंग एजेंटों ने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी के साथ अरविंद राजभर बाहर चले गए। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर चौबेपुर थाने में नहीं पड़ी है।

विज्ञापन
SP-SBSP candidate Arvind rajbhar accuses BJP workers of assault
अरविंद राजभर - फोटो : facebook

विस्तार

वाराणसी की शिवपुर विधानसभा के सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर ने मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया। सोमवार को ट्विटर पर वीडियो जारी कर अरविंद राजभर ने पुलिस पर भी मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर शिवपुर विधानसभा से सपा-सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी है। अरविंद के अनुसार वह मुस्तफापुर के पोलिंग बूथ 243 पर मौजूद कुछ युवकों ने बूथ के बाहर हमारे कुछ लोगों और गनर के साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन


साथ ही मेरे साथ भी मारपीट की। यह भाजपा नेताओं के शह पर किया गया और वहां मौजूद पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी अरविंद राजभर बूथ के अंदर प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद पोलिंग एजेंटों ने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी के साथ अरविंद राजभर बाहर चले गए। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर चौबेपुर थाने में नहीं पड़ी है। तहरीर मिलेगी तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed