{"_id":"6203ef0b264a51171a20d8ca","slug":"sp-s-ally-apna-dal-k-has-fielded-candidates-on-five-seats-of-purvanchal-including-two-from-varanasi-in-up-chunav-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: सपा की सहयोगी अपना दल (के) ने वाराणसी के दो समेत पूर्वांचल के पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: सपा की सहयोगी अपना दल (के) ने वाराणसी के दो समेत पूर्वांचल के पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी
Wed, 09 Feb 2022 10:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:12 PM IST
सार
अपना दल (कमेरावादी) ने वाराणसी की रोहनिया, पिंडरा, मिर्जापुर की चुनार, मड़िहान और सोनभद्र के घोरावल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Up Election 2022
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले अपना दल (कमेरावादी) ने वाराणसी की रोहनिया और पिंडरा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राजेश पटेल को पिंडरा और अभय पटेल को रोहनिया से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
समाजवाद पार्टी की सहयोगी अपना दल (क) की ओर से प्रत्याशियों की जारी सूची में मिर्जापुर की चुनार विधानसभा सीट पर डॉ. आरएस पटेल, मड़िहान विधानसभा सीट से अवधेश सिंह पटेल पप्पू, सोनभद्र के घोरावल विधानसभा सीट से सुरजीत सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
पिंडरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे राजेश पटेल 2012 में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रोहनिया विधानसभा सीट से लड़े गए चुनाव में अभिकर्ता भी थे। वहीं, रोहनिया विधानसभा सीट से पहले भी चुनाव लड़ चुके अभय पटेल केशरीपुर के चौथी बार ग्राम प्रधान हैं। पूर्व में तीन बार अभय पटेल एवं उनकी पत्नी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।
विज्ञापन