फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP protests at BHU Singh gate over falling GDP, demonstrating by begging in varanasi

यूपी: गिरती जीडीपी को लेकर बीएचयू सिंह द्वार पर सपा का विरोध, भीख मांगकर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
SP protests at BHU Singh gate over falling GDP, demonstrating by begging in varanasi
बीएचयू सिंह द्वार पर विरोध-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

गिरती हुई सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को लेकर वाराणसी में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष विजय मौर्य डब्लू व शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी ने बीएचयू के सिंहद्वार पर भीख मांग कर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 2020-21 जून तिमाही में केंद्रीय सांख्यकीय कार्यालय से जारी सूचकांक में ऐतिहासिक गिरावट के साथ वृद्धिदर -23.9 रिकार्ड की गई। जो वर्तमान में भारत की आर्थिक दशा को दर्शाता है।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। जीडीपी में एक प्रतिशत की कमी होने से प्रतिमाह आय में 105 रुपये की कमी आती है। जो वार्षिक 1260 रुपये की कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीपी की वृद्धि दर में कमी का अर्थ देश मे बेरोजगारी, महंगाई, कृषि क्षेत्र में गिरावट आई है। जिससे देश का विकास अवरुद्ध हो गया है। लेकिन सरकार जनता को पाकिस्तान व चीन के नाम पर मुद्दे से भटका रही है।

जीडीपी वृद्धिदर में कमी के कारण गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी, महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि लगभग 16000 तक हो जाएगी। सरकार की नीति है न पढ़े इंडिया न बढ़े इंडिया बस जाति और सम्प्रदाय में बंटे इंडिया।

विरोध प्रदर्शन में आशु श्रीवास्तव, विकास कुमार, आलोक सोनकर, चन्दन दुबे, काशी नाथ गुप्ता, रवि पटेल, बबलू बिन्द प्रकाश सहानी, नवीन सिंह, अरुण मौर्य, अजय पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed