फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP MLC said varanasi air is polluted

सपा एमएलसी ने कहा, वाराणसी की हवा खराब ही नहीं, ये तो दमघोंटू हो गई

Wed, 15 Nov 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 15 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
SP MLC said varanasi air is polluted
शतरूद्र प्रकाश - फोटो : file photo
देश में इस समय प्रदूषण की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इस प्रदूषण की जिम्मेदार भी हम खुद हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ चुका है। प्रदूषण को लेकर सपा के एक एमएलसी ने बनारस की हवा को दमघोंटू बताया है।
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी शतरूद्र प्रकाश का कहना है कि वाराणसी की हवा खराब ही नहीं, दम घोंटू हो रही है। उनका कहना है कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इस समस्या को नजरअंदाज किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सड़कों के गड्ढे अगर समय से भर दिए गए होते और सड़कें बना दी गई होती, कचरे और मलबे से बिजली बनाने का काम कायदे से शुरू हो जाता तो आज प्रदूषण की स्थिति इस कदर  भयावह नहीं होती। यह भी कहा कि पेड़ों की कटाई का नया आदेश नहीं दिया गया होता आज प्रदूषण की स्थित कुछ बेहतर होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार और अफसरशाही इस विकराल समस्या से बेखबर होकर सिर्फ मूकदर्शक न बनी रहे बल्कि तत्काल सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं, वैक्यूम क्लीनर मशीन चालू कराएं, सड़कों पर पानी का छिड़काव कराएं, मलबे और कचरे के  ढेर को हटवाने की व्यवस्था करें तभी बीमार हो रहे लोगों को राहत मिल सकेगी। स्वच्छ भारत मिशन को सार्थक बनाने के लिए ऐसा ही प्रयास किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed