{"_id":"60803b4b8ebc3e8dc0715cc9","slug":"sp-mlc-arrives-to-inspect-kovid-command-control-room-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे सपा एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे सपा एमएलसी
Wed, 21 Apr 2021 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को सिगरा स्थित कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने उनकी तारीफ की। साथ ही भाजपा सरकार पर अव्यवस्था का आरोप लगाया।
कहा कि अधिकारी अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन शासन द्वारा जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाओं की किल्लत से लोगों को अपनी जिंदगी गवानी पड़ रही है।
सपा एमएलसी ने कमांड कंट्रोल रूम में मौजूद एसीएम प्रथम गिरीश द्विवेदी से कोविड मरीजों की सुविधाओं से संबंधित किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दो-दो घंटों पर सरकारी सहित निजी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसमें होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का भी हाल जाना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।